ऑस्ट्रेलिया ए ने इंडिया ए को तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 69 रन से हरा दिया और सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली। इंडिया ए के लिए रजत पाटीदार ने अर्धशतकीय पारी खेली जबकि निचले क्रम पर अनुकूल रॉय ने भी शानदार प्रयास जीत के लिए किया, लेकिन वो भारत को जीत नहीं दिला पाए।
इस मैच में भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ फेल रहे और यही भारत की हार का मुख्य कारण रहा। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 49.5 ओवर में 275 रन बनाए और इसके जवाब में भारत 45.2 ओवर में 206 रन ही बना पाई और उसे हार मिली। स्पेंसर जॉनसन को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारी बेकार
भारत के लिए रजत पाटीदार ने 67 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन वो टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए। नौवें नंबर पर बैटिंग करने आए अनुकूल रॉय ने भी नाबाद 34 रन की पारी खेलकर अच्छा प्रयास किया। भारत के ओपनर साई सुदर्शन इस मैच में 13 रन जबकि देवदत्त पडिक्कल एक रन के स्कोर पर निपट गए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 12 रन की पारी खेली तो वहीं कुमार कुशाग्र ने 17 रन, निशांत सिंधू ने 13 रन जबकि विप्रज निगम ने 23 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पेंसर जॉनसन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए।
सैम कॉन्स्टास-जोश फिलिप ने लगाए अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया के लिए सैम कॉन्स्टास ने 67 रन जबकि जोश फिलिप ने 58 रन की शानदार पारी खेली और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 101 रन की शतकीय साझेदारी भी हुई। मिचेल ओवन ने भी 25 रन बनाए जबकि कप्तान नाथन मैकस्वीनी ने 32 रन की पारी खेली। भारत के लिए अरशद खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए जबकि यश ठाकुर को 2 सफलता मिली जबकि विप्रज निगम, निशांत सिंधू, सूर्यांश शेडगे और अनुकूल रॉय को एक-एक सफलता मिली।
श्रेयस अय्यर की टॉप-5 में एंट्री, रोहित शर्मा नंबर 1; T20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले शीर्ष पांच भारतीय कप्तान
श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 102 रन की पारी खेली और वो बतौर भारतीय कप्तान टी20आई में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
आर्यवीर सहवाग का अर्धशतक, अर्णव बग्गा की सेंचुरी; दिल्ली ने 341 रन बनाकर गुजरात को 3 विकेट से हराया; वेद की 163 रन की पारी बेकार
दिल्ली अंडर 19 टीम के कप्तान आर्यवीर सहवाग ने गुजरात के खिलाफ अर्धशतक लगाया जबकि अर्णव बग्गा ने शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
