टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पिछले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की तस्वीर श्रीलंका के खिलाफ बदली हुई नजर आई। नियमित कप्तान मिचेल मार्श की टीम में वापसी हुई और उन्होंने आते ही अर्धशतक जड़ा। मार्श ने 27 गेंद पर 54 रन और ट्रेविस हेड ने कप्तानी का प्रेशर हटते ही 29 गेंद पर 56 रन ठोक दिए।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 9वें ओवर में ही 100 रन बना लिए थे। 8.2 ओवर में टीम का स्कोर था 104 रन बिना किसी विकेट के। मार्श और हेड ने 104 रन की पार्टनरशिप की थी। अंतर साफ नजर आ रहा था। यह वही ऑस्ट्रेलियाई टीम है जो पिछले मुकाबले में 160 प्लस रन नहीं बना पाई थी।

टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की यह ओपनिंग में पांचवीं 100 प्लस पार्टनरशिप थी। वहीं इस मामले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से भी टी20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग जोड़ी द्वारा पांच बार 100 प्लस की पार्टनरशिप हुई थी।

ट्रेविस हेड के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

ट्रेविस हेड ने टी20 इंटरनेशनल में ट्रेविस हेड ने 13 पारियों के बाद अर्धशतकीय पारी खेली है। उन्होंने 2024 में आखिरी अर्धशतक इस फॉर्मेट में लगाया था। किसी भी ऑस्ट्रेलियाई ओपनर द्वारा सबसे ज्यादा पारियों के इंतजार के बाद इस फॉर्मेट में अर्धशतक आया है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर द्वारा सबसे ज्यादा पारियों के बाद अर्धशतक (T20I)

  • 13 पारी: ट्रेविस हेड (2024-26)
  • 13 पारी: एडम गिलक्रिस्ट (2005-08)
  • 11 पारी: एरोन फिंच (2018)
  • 11 पारी: मैथ्यू वेड (2021)
  • 11 पारी: एरोन फिंच (2021-22)
  • 11 पारी: मैट शॉर्ट (2023-26)

मिचेल मार्श के आने से कितनी बदली ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग 11

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जंपा।

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup, 2026

Sri Lanka 
184/2 (18.0)

vs

Australia  
181 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 30 )
Sri Lanka beat Australia by 8 wickets

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप: दोबारा हो सकता है IND vs PAK मैच, पाकिस्तान को सुपर 8 में करनी होगी एंट्री; समझें पूरा गणित
यह भी पढ़ें: भारत का अगला मैच कब? यहां देखें भारत बनाम नीदरलैंड्स की तारीख, समय, जगह और अन्य जानकारी
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: सुपर 8 में पहुंची इंग्लैंड, भारत समेत 4 टीमें पक्की; आखिरी चार स्थान के लिए 11 टीमों में जंग