इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार (2 नवंबर) को टीम का ऐलान कर दिया। जैक एडवर्ड्स और जेक फ्रेजर मैकगर्क की टीम में वापसी हुई है। जेक फ्रेजर-मैकगर्क भी शामिल हैं ने आखिरी बार जुलाई 2025 में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला था।
घरेलू क्रिकेट के 50 ओवर वाले फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन के बाद फ्रेजर-मैकगर्क जुलाई 2025 के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में लौटे हैं। इस सीजन में साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए चार पारियों में से तीन में उन्होंने 33 गेंदों पर नाबाद 43, 47 गेंदों पर 88 और 63 गेंदों पर 122 रन बनाए हैं। हेड और इंग्लिश की गैरमौजूदगी में फ्रेजर-मैकगर्क कप्तान मिचेल मार्श के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
लैचलान शॉ को भी पहली बार मौका
हाल ही में भारत के ऑस्ट्रेलिया ए दौरे और बीबीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद लैचलान शॉ को भी पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। साइड स्ट्रेन से उबर रहे नाथन एलिस को भी चुना गया है। महली बियर्डमैन को भी टीम में मौका मिला है, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ। निखिल चौधरी भी टीम का हिस्सा हैं। टीम की कमान मिचेल मार्श संभालेंगे।
ट्रैविस हेड समेत इन खिलाड़ियों को आराम
जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के लंबे दौरों के बाद ट्रैविस हेड, मैथ्यू रेनशॉ, जोश इंग्लिस, कूपर कोनोली और कैमरन ग्रीन के वर्कलोड को टी20 सीरीज के दौरान मैनेज किया जाएगा। इन खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड सीरीज और उसके तुरंत बाद भारत में होने वाले पांच टेस्ट मैचों की तैयारी करनी है।
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, टिम डेविड, जोएल डेविस, जैक एडवर्ड्स, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सैम हार्पर, स्पेंसर जॉनसन, मिचेल ओवेन, लैकलन शॉ, एडम जम्पा।
इंग्लैंड से वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जैक एडवर्ड्स, स्पेंसर जॉनसन और लियाम स्कॉट को भी चुना गया है। माहली बियर्डमैन को भी मौका मिला है, जिन्होंने भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। पूरी खबर पढ़ें।
