ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई बांग्लादेश टीम के लिए गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार 13 अगस्त 2026 से डारविन में शुरू हो चुका है। टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी मेजबान कंगारू टीम की शुरुआत बेहद खराब साबित हुई है। पहले सत्र में लंच तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 22 ओवर में 74 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए थे।
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ट्रेविस हेड 22 और जेक वेदरलैंड 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मार्नस लाबुशेन ने 20 गेंद खेलीं और सिर्फ 1 रन ही बना पाए। उनके बाद कैमरन ग्रीन ने भी निराश किया और 13 गेंद पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बांग्लादेश के लिए पहले सेशन में तेज गेंदबाजों ने मोर्चा संभाला और कंगारू टॉप ऑर्डर को पूरी तरह पस्त कर दिया।
लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 74 रन था। हसन महमूद ने 2 विकेट, तस्किन अहमद और एबादत हुसैन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। स्टीव स्मिथ 25 गेंद पर 7 रन बनाकर नाबाद थे। वहीं अगले बल्लेबाज एलेक्स कैरी का क्रीज पर आना बाकी था (खबर लिखे जाने तक)।
यहां देखें इस मैच का पूरा स्कोरकार्ड
Bangladesh in Australia, 2 Test Series, 2026
Australia
198(53.0)& 284(95.1)
Bangladesh
426(138.0)& 57/1(14.2)
Match Ended ( Day 4 – 1st Test )
Bangladesh beat Australia by 9 wickets
23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बांग्लादेश
बांग्लादेश की टीम 23 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई है और टेस्ट मैच खेल रही है। इससे पहले 2015 और 2022 सिर्फ दो वर्ल्ड कप खेलने के लिए ही इस टीम ने बांग्लादेश का दौरा किया था। उसके अलावा अब टीम यहां दो दशक में पहली बार टेस्ट मैच खेल रही है। वहीं खास बात यह भी है कि यह मुकाबला डारविन में खेला जा रहा है। 22 साल बाद इस मैदान पर कोई इंटरनेशनल मैच हो रहा है। अंतिम मुकाबला यहां कंगारू टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जुलाई 2004 में खेला था।
इस टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया टीम: जेक वेदरलैंड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
बांग्लादेश टीम: शादमान इस्लाम, तंजिद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), लिट्टन दास (विकेटकीपर), मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्किन अहमद, हसन महमूद, एबादत हुसैन।
MI की टीम बाहर, सनराइजर्स और सुपरजायंट्स प्लेऑफ में, सीधे फाइनल में पहुंची यह टीम; द हंड्रेड 2026 की फाइनल अंकतालिका
द हंड्रेड 2026 के लीग राउंड का अंत हो चुका है। उसके बाद अब फाइनल में एक टीम ने जगह बना ली है। वहीं सनराइजर्स लीड्स और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की भिड़ंत एलिमिनेटर में होगी। एमआई लंदन की टीम बाहर हो गई है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
