Australia vs Bangladesh 1st Test: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में अपने टेस्ट करियर का 82वां फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया। इसी के साथ उन्होंने दिग्गज ब्रायन लारा और स्टीव वॉ की बराबरी भी की। डारविन में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। स्टीव स्मिथ ने एक छोर संभालते हुए अर्धशतकीय पारी खेली।
स्टीव स्मिथ के टेस्ट करियर का यह 124वां मुकाबला है, उन्होंने अपनी 221वीं पारी में 45वां अर्धशतक लगाया। वहीं यह 82वां फिफ्टी प्लस स्कोर भी रहा। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे खिलाड़ी बने हैं। स्मिथ ने इस मामले में स्टीव वॉ की बराबरी की है। वहीं ओवरऑल रिकॉर्ड में वह लारा के बराबर पहुंचे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
- 103 : रिकी पोंटिंग (168 Tests)
- 90 : एलन बॉर्डर (156 Tests)
- 82 : स्टीव स्मिथ (124 Tests)*
- 82 : स्टीव वॉ (168 Tests)
- 67 : मार्क वॉ (128 Tests)
गावस्कर और लक्ष्मण से भी आगे स्मिथ
टेस्ट क्रिकेट में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने के मामले में स्टीव स्मिथ सुनील गावस्कर और वीवीएस लक्ष्मण से भी आगे हैं। सुनील गावस्कर के नाम 79 (34 शतक और 45 अर्धशतक) फिफ्टी प्लस स्कोर दर्ज हैं। जबकि वीवीएस लक्ष्मण ने 73 (56 अर्धशतक और 17 शतक) फिफ्टी प्लस स्कोर अपने करियर में बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की पारी अकेले संभाली
डारविन में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन स्टीव स्मिथ ने 109 गेंद पर 71 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी 25 रन तक के आंकड़े तक नहीं पहुंचा। ऑस्ट्रेलिया ने 74 रन पर ही चार विकेट पहले सेशन में गंवा दिए थे। अकेले स्मिथ ने एक छोर संभाला और ऑस्ट्रेलियाई पारी को 200 के आसपास तक पहुंचाने में मदद की। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और एक छक्का लगाया।
इशान नंबर 1, वैभव-अभिषेक और रोहित भी लिस्ट में; 2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले टॉप 10 भारतीय
साल 2026 में शायद ही ऐसा कोई रिकॉर्ड होगा जो इशान किशन से दूर है। ऐसा ही रिकॉर्ड है इस साल अब तक सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों का, जिसमें इशान नंबर 1 है। खास बात यह है कि मात्र 6 इंटरनेशनल मैच खेलकर वैभव सूर्यवंशी भी इस लिस्ट में आ चुके हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
