ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम में अनकैप्ड स्पिनर निखिल चौधरी को शामिल किया है। चार मई 1996 को दिल्ली में जन्में निखिल चौधरी ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल लेवल पर कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन 30 साल के इस खिलाड़ी ने घरेलू स्तर पर बिग बैश T20 टूर्नामेंट में होबार्ट हरिकेंस के लिए खेलते हुए प्रभावित किया और उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।
निखिल चौधरी हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स के सेटअप का भी हिस्सा रहे थे। अगर निखिल चौधरी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वह 60 साल से ज्यादा समय बाद ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम के लिए खेलने वाले भारत में जन्में पहले खिलाड़ी बन सकते हैं।
निखिल चौधरी को टीम के अहम बल्लेबाज ट्रैविस हेड की जगह शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता टोनी डोडमेड को भरोसा है कि अगर उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो यह बॉलिंग ऑलराउंडर अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। उन्होंने ने कहा, ‘‘निखिल कुछ समय से राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में हैं। वह इस दौरे के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी थे, ब्रिस्बेन में प्री-सीजन कैंप के दौरान टीम से जुड़े थे। अब ट्रैविस हेड की जगह टीम में शामिल हो रहे हैं।’’
टोनी डोडमेट ने कहा, ‘‘पैनल उनके BBL फॉर्म, खासकर पिछले सीजन के प्रदर्शन से काफी प्रभावित था। इस कारण उन्हें टीम में शामिल किया गया है। वह इस साल IPL में दिल्ली कैपिटल्स टीम का भी हिस्सा रहे हैं। निखिल को बांग्लादेश में बहुत अच्छा अनुभव मिलेगा और जब हम अगले हफ्ते यहां होने वाले पहले T20 के लिए टीम चुनेंगे तो वह ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना पहला मैच खेलने के दावेदारों में शामिल होंगे।’’
बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम
ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, निखिल चौधरी, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, एरन हार्डी, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, राइली मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, एडम जम्पा।
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश टी20 इंटरनेशनल सीरीज का शेड्यूल
- पहला T20I: 17 जून 2026, चट्टोग्राम
- दूसरा T20I: 19 जून 2026, चट्टोग्राम
- तीसरा T20I: 21 जून 2026, चट्टोग्राम
इस दशक की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया जाकर बसने वाले निखिल चौधरी अगर 17 जून से चट्टोग्राम में शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए प्लेइंग इलेवन में चुने जाते हैं तो वह भारत में जन्में ऐसे पहले ऑस्ट्रेलियाई पुरुष खिलाड़ी बन सकते हैं जो 60 से ज्यादा वर्षों में इंटरनेशनल लेवल पर खेलेंगे। निखिल चौधरी को अहम बल्लेबाज ट्रैविस हेड की जगह टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के सेलेक्टर टोनी डोडेमेड को भरोसा है कि अगर यह गेंदबाजी ऑल-राउंडर टीम में चुना जाता है तो अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।
दो वर्षों में पंजाब के लिए खेले 14 मैच
निखिल चौधरी घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेल चुके हैं। निखिल चौधरी ने 2017 से 2019 तक पंजाब के लिए 14 मैच खेले। इसमें 12 टी20 मैच शामिल हैं। निखिल चौधरी को हरभजन सिंह की कप्तानी में पंजाब का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। निखिल चौधरी अंतरराज्यीय टी20 टूर्नामेंट और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने के अलावा विजय हजारे ट्रॉफी (लिस्ट ए फॉर्मेट) में भी दो मैच खेल चुके हैं।
अर्जुन-शिवम ने झटके 1-1 विकेट, अंधेरी को मिला 151 रन का लक्ष्य; सरफराज ने खेली 34 रन की पारी
आकाश टाइगर्स के खिलाफ इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने 4 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लिए जबकि कप्तान शिवम दुबे ने 3 ओवर में 12 रन देकर एक सफलता हासिल की। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)
