ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश बैकफुट पर है। मैके में रविवार (22 अगस्त) को तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए 22 गेंद में ही 5 विकेट झटक लिए। उन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। स्टार्क ने मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर पारी की शुरुआत की।
बांग्लादेश का चौथा विकेट 10 रन पर गिरा। 7वें ओवर की चौथी गेंद पर लिटन दास आउट हो गए। वह खाता नहीं खोल पाए और मिचेल स्टार्क एलबीडब्ल्यू कर दिया। बांग्लादेश के 5 विकेट 6.4 ओवर में 12 रन पर ही गिर गए। तब स्टार्क ने 4 ओवर में 3 मेडन करके 4 रन देकर 5 विकेट झटक लिए।
बांग्लादेश के 6 विकेट गिरे
पहले सत्र में बांग्लादेश की टीम जूझती दिखी और उसने 23 ओवर में 6 विकेट पर 35 रन बनाए। मुश्फिकुर रहीम को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 42 गेंद पर 5 रन बनाए। हसन महमूद 8 और मेहदी हसन मिराज 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। स्टार्क ने 9 ओवर में 6 मेडन करते हुए 11 रन देकर 5 विकेट झटके हैं।
स्टार्क ने डेल स्टेन को पीछे छोड़ा
स्टार्क ने 5 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया। स्टार्क के 440 विकेट हो गए हैं। स्टेन के 439 विकेट हैं। वह टेस्ट में 10वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। बता दें कि बांग्लादेश पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना चुका है।
इंग्लैंड-पाकिस्तान पहले टेस्ट मैच के बाद अंक-तालिका
पाकिस्तान को इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में पारी और 103 रन से हरा दिया और पाकिस्तान की टीम अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका में 9वें नंबर पर आ गई। पूरी खबर पढ़ें।
