ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश को अर्श से फर्श पर पहुंचने में हफ्ते भर भी नहीं लगे। डार्विन में 1-0 की अजेय बढ़त बनाने के बाद बांग्लादेश की टीम मैके में शनिवार (22 अगस्त) को 34 ओवर में 64 रन पर ऑल आउट हो गई। टेस्ट में यह उसका चौथा न्यूनतम स्कोर है। मेहमान टीम के केवल 3 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। नंबर 11 के बल्लेबाज शोरिफुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। उन्होंने मैच की पहली ही गेंद पर विकेट झटका। 22 गेंद के अंदर 5 विकेट झटक लिए। बांग्लादेश की टीम ने आसानी से घुटने टेक दिए। टॉप-ऑर्डर के किसी भी बल्लेबाज ने संघर्ष करने की थोड़ी भी कोशिश नहीं की। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने थोड़ी देर टिककर स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। इससे बांग्लादेश अपने अब तक के सबसे कम टेस्ट स्कोर पर सिमटने के खतरे से बच गए।
बांग्लादेश के 4 बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए
बांग्लादेश के 4 बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए। शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, कप्तान नजमुल हसन शान्तो और लिटन दास बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। शोरिफुल इस्लाम ने 14, ताइजुल इस्लाम ने नाबाद 11 और मेहदी हसन मिराज ने 11 रन बनाए। हसन महमूद ने 10 रन बनाए। मोमिनुल हक ने 9, मुश्फिकुर रहीम ने 5 और तस्किन अहमद ने 1 रन बनाए। बांग्लादेश ने पहले सत्र में 6 विकेट 21 रन पर गंवा दिए थे।
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया ने 4 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। स्टार्क ने 10 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट लिए। पैट कमिंस ने 10 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। जोश हेजलवुडा ने 11 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लिए। ब्यू वेबस्टर ने 3 ओवर में 8 रन दिए और विकेट नहीं ले पाए।
मिचेल स्टार्क ने पहली ही गेंद विकेट लेकर रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने शादमान इस्लाम से पहले पारी की पहली गेंद पर दिमुथ करुणारत्ने, रोरी बर्न्स और यशस्वी जायसवाल को आउट किया था। पूरी खबर पढ़ें।
