ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैके में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन 18 विकेट गिरे। पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने 12 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके बाद बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम ने 34 रन देकर 6 विकेट लिए। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 विकेट पर 165 रन था और उसके पास 101 रनों की बढ़त है।

इससे पहले बांग्लादेश की बल्लेबाजी बहुत खराब रही और वह सिर्फ 64 रनों पर सिमट गया, जो टेस्ट क्रिकेट में उनका चौथा सबसे कम स्कोर है। बांग्लादेश ने पहले दो सत्र में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। स्टार्क को अपने पांच विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ 22 गेंदों की जरूरत पड़ी। बांग्लादेश की टीम 12 रन पर 5 विकेट गंवाकर लड़खड़ा गई थी। टॉप-6 बल्लेबाजों में से चार बिना खाता खोले ही आउट हो गए।

ऑस्ट्रेलिया ने 7.3 ओवर में 30 रन के भीतर गंवाए पांच विकेट

ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत में ही तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन स्टीवन स्मिथ और कैमरन ग्रीन के बीच चौथे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी से टीम संभल गई। हालांकि, हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरकर टीम में लौटे शोरिफुल ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। ऑस्ट्रेलिया ने 7.3 ओवर में 30 रन के भीतर पांच विकेट गंवा दिए। ग्रीन-स्मिथ की साझेदारी के कारण ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत है।

तस्किन अहमद ने रेनशॉ को पवेलियन भेजा

बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश पर काफी दबाव था, लेकिन तस्किन अहमद ने तीसरे ओवर में ही वापसी कर रहे मैट रेनशॉ को स्लिप में आठ रन पर कैच आउट करा दिया। इसके बाद शोरिफुल ने मैच की अपनी दूसरी ही गेंद पर ट्रैविस हेड को बोल्ड कर दिया। इस सीरीज की तीन पारियों में तीसरी बार ऐसा हुआ। उसी ओवर में शोरिफुल की गेंद मार्नस लाबुशेन को बोल्ड किया। गेंद थाई पैड पर लगकर स्टंप पर लग गई। उन्होंने 4 रन बनाए।

स्मिथ ने दो चौके लगा आखिरी सत्र की शुरुआत की

ऑस्ट्रेलिया की निगाहें स्मिथ पर थी। उन्होंने चाय के ब्रेक के बाद रन बनाने की गति बढ़ाई। स्मिथ ने हसन महमूद की गेंदों पर दो चौके लगाकर आखिरी सत्र की शुरुआत की। हालांकि, दूसरा चौका बल्ले के निचले हिस्से से लगकर किस्मत से मिला था। स्मिथ ने शोरिफुल के खिलाफ भी पुल और ऑन-ड्राइव शॉट खेलकर चौका लगाया। फिर अगले ओवर में ग्रीन ने महमूद की गेंदों पर दो चौके जड़े।

स्मिथ हुए एलबीडब्ल्यू

बांग्लादेश की गेंदबाजी पर स्मिथ पूरी तरह हावी थे। उन्होंने तैजुल इस्लाम के खिलाफ लगातार ओवरों में दो चौके मारे, लेकिन शोरिफुल ने एक बेहतरीन गेंद पर उनकी पारी खत्म कर दी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की गेंद सीम पर गिरने के बाद अंदर की ओर आई, जबकि 42 रन पर खेल रहे स्मिथ पहले ही स्टंप्स की ओर आ गए थे। रिव्यू में दिखा कि गेंद स्मिथ के ऑफ-स्टंप को छूकर निकल रही थी। अंपायर कॉल होने के कारण बांग्लादेश को सफलता मिली।

एलेक्स कैरी को मिराज ने भेजा पवेलियन

इसके बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने मेहदी हसन मिराज को गेंदबाजी के लिए बुलाया, जिन्होंने आते ही एलेक्स कैरी को आउट कर दिया। कैरी ने एक अजीब शॉट खेला। वह आगे बढ़े और गेंद को लेग साइड की तरफ मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में चली गई और मिड-ऑन पर महमुदुल्लाह ने कैच पकड़ लिया।

ब्यू वेबस्टर-पैट कमिंस एक ही ओवर में आउट

इसके बाद शोरिफुल ने एक ही ओवर में दो विकेट लिए, जब उन्होंने ब्यू वेबस्टर और पैट कमिंस दोनों को बिना खाता खोले आउट कर दिया। उन्होंने एक और इनस्विंगर से वेबस्टर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। फिर कमिंस को एक खतरनाक गेंद डाली जो उनके ग्लव्स से लगकर विकेटकीपर लिटन दास के पास चली गई।

ग्रीन डटे

शोरिफुल का छठा शिकार स्टार्क बने। शोरिफुल ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को अंदर आती गेंद पर बोल्ड किया। डार्विन टेस्ट में शतक लगाने वाले ग्रीन ने दूसरे छोर पर नाबाद अर्धशतक बनाकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाले रखा। उन्होंने आठ चौके लगाए और मैके की पिच पर अच्छी बल्लेबाज़ी की, जो बल्लेबाजों के लिए बहुत मुश्किल दिखी है।

अर्श से फर्श पर बांग्लादेश

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में 34 ओवर में 64 रन पर समेट दिया। टेस्ट में यह बांग्लादेश का चौथा न्यूनतम स्कोर है। मेहमान टीम के केवल 3 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। पूरी खबर पढ़ें।