Australia vs Bangladesh 1st Test Day 1: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला टेस्ट मैच डारविन में खेला जा रहा है। मुकाबले के पहले दिन ही मेजबान कंगारू टीम बांग्लादेशी गेंदबाजों के सामने 198 रन पर ही ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरे दिन भी नहीं टिक पाई और सिर्फ 53 ओवर बल्लेबाजी की। टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश के खिलाफ यह सबसे कम स्कोर भी था।
बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 17 ओवर में 3 मेडन के साथ 55 रन देकर 6 विकेट लिए। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में एक पारी में छह विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी गेंदबाज बने। वहीं बांग्लादेश के लिए वह ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पंजा हासिल करने वाले भी पहले गेंदबाज बन गए हैं।
इसके अलावा बांग्लादेश के लिए टेस्ट में किसी तेज गेंदबाज के सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल के मामले में वह दूसरे पर आ गए हैं। उनका टेस्ट में यह तीसरा फाइव विकेट हॉल है और तीनों बार उन्होंने यह बांग्लादेश से बाहर किया है। हसन महमूद ने इतिहास रचते हुए कई रिकॉर्ड किए अपने नाम किए हैं। देखें इसकी पूरी लिस्ट:-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट हॉल लेने वाले बांग्लादेशी
- 6/55 : हसन महमूद, डारविन, 2026*
- 5/62 : मोहम्मद रफीक, फतुल्लाह, 2006
- 5/68 : शाकिब अल हसन, मीरपुर, 2017
- 5/85 : शाकिब अल हसन, मीरपुर, 2017
टेस्ट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले बांग्लादेशी तेज गेंदबाज
- 4 : शहादत हुसैन (38 मैच)
- 3 : हसन महमूद (15 मैच)*
- 2 : रोबिउल इस्लाम (9 मैच)
- 2 : नाहिद राणा (12 मैच)
बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम टेस्ट स्कोर
198 रन ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ढाका के मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ 217 रन पर 2017 में ऑलआउट हो गई थी। अब 9 साल बाद कंगारू टीम का बांग्लादेश के खिलाफ सबसे कम स्कोर अपने ही घर में आया है। इस पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए एकमात्र सफल बल्लेबाज स्टीव स्मिथ रहे, जिन्होंने 71 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी 25 रन तक नहीं पहुंच पाया। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद के अलावा तस्किन अहमद और एबादत हुसैन को 2-2 सफलताएं मिलीं।
स्मिथ ने की लारा और वॉ की बराबरी, गावस्कर और लक्ष्मण से भी आगे; टेस्ट क्रिकेट में 82वीं बार किया यह कमाल
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन 71 रन की पारी खेली। उन्होंने अकेले कंगारू टीम की बिखरती पारी को संभाला। उन्होंने अपने करियर का 82वां फिफ्टी प्लस स्कोर भी दर्ज किया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
