बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में सोमवार (9 जून) को ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग जोड़ी का खराब दौर जारी रहा। लगातार तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग जोड़ी शून्य पर आउट हो गई। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऐसा तीसरी बार हुआ कि किसी टीम की ओपनिंग जोड़ी दो से ज्यादा मैचों में बगैर खाता खोले ही टूट गई।
पापुआ न्यू गिनी की ओपनिंग जोड़ी 2022 में 4 बार बगैर खाता खोले टूटी थी। 2015 में न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी 3 बार बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गई थी। 2026 में ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग जोड़ी 3 बार बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गई। खास बात यह है कि मैथ्यू शॉर्ट तीनों मैच में ओपनर थे। दो बार वह खुद आउट हुए।
पाकिस्तान के खिलाफ दो बार ओपनिंग जोड़ी बगैर खाता खोले टूटी
पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग जोड़ी बगैर खाता खोले टूट गई थी। उस मैच में मैथ्यू शॉर्ट और एलेक्स कैरी ने ओपनिंग करने उतरी थी। पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में मैथ्यू शॉर्ट और जोश इंग्लिस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग की थी। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में मैथ्यू शॉर्ट और कूपर कोनोली ओपनिंग करने उतरे थे।
बांग्लादेश की पारी
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 284 रन बनाए। मोसादेक हुसैन ने 86, नजमुल हसन शान्तो ने 67 और तंजीद हसन तमीम ने 54 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने 3, लियाम स्कॉट और मैट रेनशॉ ने 2-2 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट ने 1 विकेट लिए।
मोहम्मद सिराज आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी T20I सीरीज से बाहर कर दिया गया है। BCCI ने बताया कि वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत सिराज को आराम दिया गया है। मोहम्मद सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है। पूरी खबर पढ़ें।
