भारतीय टीम के एशियन गेम्स के स्क्वाड का ऐलान पिछले महीने ही हो गया था। आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज की टीम के ऐलान के वक्त ही एशियाड के लिए भी टीम की घोषणा हो गई थी। उसके बाद भारत के जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम का ऐलान हुआ। इस टीम के चयन के बाद संजू सैमसन को बाहर करने पर काफी सवाल उठ रहे हैं। टीम के ऐलान के 24 घंटे के अंदर एक और बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। इसके मुताबिक भारत के एशियन गेम्स के स्क्वाड में बदलाव हो सकता है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के एशियाई खेलों के स्क्वाड में अंतिम समय पर कुछ बदलाव हो सकते हैं। इसके लिए बीसीसीआई द्वारा एशियाड के संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा और बदलाव के लिए अनुमति मांगी जा सकती है। नियमों के मुताबिक भी यह बदलाव हो सकते हैं।
अब संजू के जिम्बाब्वे सीरीज से बाहर होने और इंग्लैंड दौरे पर प्लेइंग 11 से बाहर होने के बाद अटकलें हैं, कि क्या एशियन गेम्स के स्क्वाड से भी वह बाहर होंगे? इस रिपोर्ट में एक विश्ववसनीय सूत्र के हवाले से बताया गया कि भारतीय क्रिकेट में एक अहम सदस्य का मानना था कि वैभव सूर्यवंशी को लंबे समय तक ड्रिंक्स और टॉवेल ले जाने के लिए नहीं रख सकते थे। जबकि संजू सैमसन की अस्थिरता उनके लिए विलेन बन गई। इसी कारण अभिषेक, इशान को बाहर ना करके उनको टीम से बाहर करना पड़ा।
संजू नहीं तो किसके लिए बदलेगा स्क्वाड?
एशियाई खेलों के लिए चुने गए भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड में संजू सैमसन का नाम पहले से मौजूद है। मगर पिछले 3,4 दिन में इंग्लैंड दौरे पर उनका प्लेइंग 11 से बाहर होना और फिर जिम्बाब्वे दौरे के स्क्वाड से बाहर रहना उनके नाम पर संशय पैदा कर रहा है। स्क्वाड बदलने वाली रिपोर्ट की खबरों के बाद सबसे पहला खतरा संजू सैमसन और फिर रवि बिश्नोई पर मंडराता दिख रहा है।
संजू शायद एशियाई खेलों से बाहर नहीं होंगे , लेकिन रवि बिश्नोई की जगह कुलदीप यादव की वापसी हो सकती है, या फिर हर्ष दुबे को भी मौका मिल सकता है। हर्ष को आगामी जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भी चुना गया है। कुलदीप यादव टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद से टीम का हिस्सा नहीं हैं। साथ ही चोटिल नितीश कुमार रेड्डी के लिए भी एशियाड का भारतीय स्क्वाड बदल सकता है।
एशियन गेम्स 2026 के लिए चुना गया भारतीय स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा उपकप्तान, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।
टी20 में 3000 से ज्यादा, IPL के चार सीजन में बनाए 1500+ रन; टीम इंडिया से बार-बार क्यों नजर अंदाज हो रहा यह खिलाड़ी?
आईपीएल में लगातार दो बार चैंपियन , आईपीएल 2026 में 500 प्लस रन, टी20 में 3300 से ज्यादा रन, इसके बावजूद बार-बार एक खिलाड़ी टी20 टीम से बाहर है। जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी इस खिलाड़ी को भारतीय टीम में नहीं चुना गया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
