जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए सोमवार 17 अगस्त 2026 को बांग्लादेश की महिला टीम के स्क्वाड का ऐलान हो गया। 17 सितंबर से एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। जबकि इसी साल 31 अगस्त से होने वाले महिला एशिया कप के लिए भी बांग्लादेश की टीम चुनी गई है। निगार सुल्ताना जोटी ही टीम की कप्तान बनी रहेंगी। वहीं स्पिनर नाहिदा अक्तर को टीम की उपकप्तान बनाया गया।
खास बात यह है कि दोनों टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश की एक ही महिला टीम चुनी गई है। इस टीम में युवा खिलाड़ी सरमीन सुल्ताना भी हैं जिन्होंने इसी साल अपना डेब्यू किया था। सोभना मोस्टरी और जुअइरिया फिरदौस भी इस टीम में शामिल हैं। यह दोनों खिलाड़ी टॉप ऑर्डर में अपना जलवा दिखाती नजर आएंगी। इनके अलावा शोरना अक्तर को भी जगह मिली है। उन्होंने इस साल टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाई थी।
मारुफा अक्तर संभालेंगी पेस बैट्री की जिम्मेदारी
बांग्लादेश के पेस अटैक की जिम्मेदारी मारुफा अक्तर के कंधों पर होगी। उनके साथ मोनी और फारिहा तृष्णा का सपोर्ट रहेगा। आपको बता दें कि बांग्लादेश की टीम महिला एशिया कप में 31 अगस्त 2026 से अपना अभियान शुरू करेगी। बांग्लादेश का पहला मैच इंडोनेशिया के साथ होगा। वहीं एशियन गेम्स में बांग्लादेश की टीम 17 सितंबर से 22 सितंबर के बीच मुकाबलों में नजर आएगी। इसका पूरा शेड्यूल आना बाकी है।
एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए बांग्लादेश का महिला स्क्वाड
निगाल सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अक्तर (उपकप्तान), दिलारा अक्तर, जुअइरिया फिरदौस, शरमीन अक्तर सुप्ता, शरमीन सुल्ताना, सोभना मोस्टरी, शोरना अक्तर, ऋतु मोनी, फाहिमा खातून, राबिया खान, मरूफा अक्तर, सुल्ताना खातून, शनजीदा अक्तर माघला, फारिहा इस्लाम तृष्णा।
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान की टीम का ऐलान, राशिद खान-गुरबाज समेत सीनियर खिलाड़ी बाहर
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान की स्क्वाड के ज्यादातर खिलाड़ी हाल ही में खत्म हुई 11वीं श्पागीजा क्रिकेट लीग से चुने गए हैं। नियमित कप्तान राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज व अजमतुल्लाह ओमरजई जैसे अहम खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
