जापान में आयोजिन होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है। इस टीम की कमान लिटन दास को सौंपी गई है। वहीं टीम के स्टार पेसर नाहिद राणा और सीनियर पेसर तस्किन अहमद चोट के कारण बाहर हो गए हैं। आपको बता दें कि एशियाई खेलों में क्रिकेट की प्रतियोगिता सितंबर के अंत में शुरू होगी।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया है। इस टीम में बतौर कप्तान लिटन दास की वापसी हुई है। वहीं नजमुल हुसैन शांतो भी टी20 टीम में लौटे हैं। बता दें कि बांग्लादेश ने पिछले एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वहीं भारतीय टीम ने गोल्ड और श्रीलंका ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

बांग्लादेश की टीम भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ टूर्नामेंट में सीधे क्वालिफाई करके पहुंची है। वहीं बांग्लादेश को भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान के साथ सीधे क्वार्टर फाइनल में भी एंट्री मिली है। जबकि अफगानिस्तान, नेपाल, मलेशिया, हांगकांग चीन और ओमान के बीच पहला राउंड खेला जाएगा।

एशियन गेम्स 2026 के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड

लिटन दास (कप्तान), तंजिद हसन, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद ह्रदोय, मुसद्द हुसैन सैकात, यासिल अली चौधरी, रिशाद हुसैन, शेक मेहदी हसन, नसुम अहमद, शैफ उद्दी, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद।

24 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट

पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में 10 टीमें भाग ले रही हैं। मेंस टूर्नामेंट में पहले राउंड में छह टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें क्वार्टरफाइनल में पहले से मौजूद भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ खेलेंगी। भारतीय मेंस टीम का अपना पहला यानी क्वार्टरफाइनल मैच 28 सितंबर को ग्रुप ए की दूसरे नंबर की टीम यानी अफगानिस्तान, नेपाल या जापान से भिड़ेगी। (एशियन गेम्स में क्रिकेट का पूरा शेड्यूल)

अय्यर-फरहान कप्तान, भारत-पाकिस्तान समेत कुल 4 टीमों के एशियन गेम्स के स्क्वाड हो चुके जारी; कौन-कौन सी टीमें बाकी

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें से भारत और पाकिस्तान समेत कुल चार टीमों के स्क्वाड जारी हो चुके हैं। अभी 6 टीमें बाकी हैं जिनका स्क्वाड घोषित होना है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर