भारतीय महिला मुक्केबाजों ने मंगोलिया के उलानबटार में जारी एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कमाल का प्रदर्शन किया है। भारत की निकहत जरीन, प्रिया गंघास और प्रीति पवार ने शुक्रवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। इसी के साथ कम से कम भारत के अब तीन ब्रॉन्ज मेडल भी पक्के हो गए हैं। बता दें कि मुक्केबाजी में दो ब्रॉन्ज मेडल दिए जाते हैं।

इसी के साथ भारत के लिए अब तीन पदक पक्के हो गए हैं। निकहत ने महिलाओं के 51 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पूरी तरह दबदबा बनाते हुए फिलीपींस की जियान बागुहिन पर पहले ही राउंड में आरएससी (रेफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से शानदार जीत हासिल की। अब सेमीफाइनल में निकहत का सामना चीन की वू यू से होगा जिन्होंने 2024 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।

वहीं महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग में प्रिया ने संयम और समझदारी दिखाते हुए चीन की चेंगयु यांग को 4-1 से हराया। अब फाइनल में जगह बनाने के लिए प्रिया का मुकाबला मंगोलिया की नामुन मोनखोर से होगा।

इसके अलावा महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग में विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स की स्वर्ण पदक विजेता प्रीति ने पांचवें दिन शानदार प्रदर्शन किया। प्रीति ने मंगोलिया की मुंगुन त्सेत्सेग को सर्वसम्मत फैसले से 5-0 से हराया जिससे अब सेमीफाइनल में उनका सामना इम एजी से होगा। साथ ही पुरुषों के 70 किग्रा वर्ग में दीपक क्वार्टर फाइनल में जोर्डन के जेयाद ईशाश से 1-4 से हारकर बाहर हो गए।

वैभव सूर्यवंशी-रोहित शर्मा ओपनर, इशान नंबर 3; दिग्गज कमेंटेटर ने चुनी IPL 2026 के पहले हफ्ते की टीम ऑफ द वीक

आईपीएल 2026 में सभी टीमें अब अपना अभियान शुरू कर चुकी हैं। पहले 6 मैचों के बाद दिग्गज ने टीम ऑफ द वीक चुनी है। इस टीम के प्लेइंग 12 में 9 भारतीय खिलाड़ी हैं। वैभव सूर्यवंशी और रोहित शर्मा को ओपनिंग के लिए दिग्गज ने चुना है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर