इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के हिस्सा आशुतोष शर्मा ने भारत ते 2026-27 घरेलू सत्र से पहले अपनी टीम बदल दी है। उन्होंने रेलवे का साथ छोड़ गुजरात से खेलने का फैसला किया। वह सफेद गेंद की क्रिकेट में गुजरात की टीम की योजनाओं का हिस्सा होंगे। आशुतोष के अलावा राजस्थान के अशोक शर्मा और रवि बिश्नोई भी गुजरात से जुड़ गए हैं।

मध्य प्रदेश के रहने वाले आशुतोष शर्मा ने अपने राज्य की टीम के साथ लिस्ट ए और टी20 करियर की शुरुआत की थी, लेकिन अपने राज्य में अवसर की कमी के कारण वह रेलवे से जुड़ गए। आशुतोष ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब मोंटी देसाई गुजरात के हेड कोच बने हैं।

मोंटी देसाई ने ली रमेश पवार की जगह

मोंटी देसाई पहले नेपाल और हाल ही में कनाडा के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने इस भूमिका में रमेश पवार की जगह ली है। भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर पवार ने पुरुषों की जूनियर चयन समिति में भूमिका के लिए आवेदन किया है। हाल ही में वह भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के स्पिन सलाहकार थे।

काउंटी में खेले आशुतोष

आशुतोष शर्मा ने हाल ही में इंग्लैंड में वनडे कप में हैम्पशायर का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन अपनी पिछली सात पारियों में 16 रन सर्वोच्च स्कोर रहा। यह डील जीएमआर ग्रुप ने करवाई थी, जो दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक और हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट टीम की मालिक है।

रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम का ऐलान

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए मुंबई की टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम की कमान सिद्धेश लाड संभालेंगे, वहीं युवा आयुष म्हात्रे उपकप्तान बने हैं। भारत के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह नहीं मिल पाई है। यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान के रूप में दो इंटरनेशनल खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा हैं। पूरी खबर पढ़ें।