SA vs AUS 1st T20I: एश्टन अगर ने 24 रन पर झटके 5 विकेट, दक्षिण अफ्रीका को मिली सबसे बड़ी हार
SA vs AUS 1st T20I: यह टी20 क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी हार भी है। इसके अलावा टी20 फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका का यह सबसे न्यूनतम स्कोर भी है।

दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार अंदाज में सीरीज का आगाज किया। जोहांसबर्ग में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में मेहमान ऑस्ट्रेलिया ने 107 रनों का बड़ी जीत दर्ज की। पिछले कुछ मुकाबलों में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाने वाली साउथ अफ्रीका की टीम कंगारुओं के सामने पस्त नजर आई।
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मिथ और फिंच की शानदार पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका के सामने 197 रनों का लक्ष्य दिया था। गेंद से छेड़खानी मामले में 2018 में प्रतिबंध झेलने के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका लौटे स्टीव स्मिथ ने 45 रन बनाए थे।
साउथ अफ्रीका जब इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसकी शुरुआत बेहद खराब रही। पहले कमिंस और स्टार्क ने अपनी रफ्तार का कहर दिखाया तो उसके बाद एगर ने कमाल कर दिया। अपने 4 ओवर के स्पेल में एगर ने 24 रन देकर 5 विकेट झटके, साथ ही हैट्रिक भी जमाई। यह उनके करियर का बेस्ट स्पेल है। इसके चलते साउथ अफ्रीका की टीम 89 पर सिमट गई। 8 बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
दक्षिण अफ्रीका की टी20 में टॉप-4 हार (रनों के अंतर से)
रन | किसके खिलाफ | मैदान | साल |
107 | ऑस्ट्रेलिया | जोहानिसबर्ग | 2020 |
95 | ऑस्ट्रेलिया | ब्रिसबेन | 2006 |
95 | पाकिस्तान | सेंचुरियन | 2013 |
52 | ऑस्ट्रेलिया | मेलबर्न | 2009 |
विकेट | गेंदबाज | मैदान | साल |
5/6 | उमर गुल | सेंचुरियन | 2013 |
5/19 | एहसान मलिक | चिटगांव | 2014 |
5/24 | भुवनेश्वर कुमार | जोहानिसबर्ग | 2018 |
5/24 | एश्टन अगर | जोहानिसबर्ग | 2020 |
विकेट | गेंदबाज | किसके खिलाफ | मैदान | साल |
5/24 | एश्टन अगर | दक्षिण अफ्रीका | जोहानिसबर्ग | 2020 |
5/27 | जेम्स फॉकनर | पाकिस्तान | मोहाली | 2016 |
स्कोर | किसके खिलाफ | मैदान | साल |
89 | ऑस्ट्रेलिया | जोहानिसबर्ग | 2020 |
98 | श्रीलंका | कोलंबो | 2018 |
100 | पाकिस्तान | सेंचुरियन | 2013 |
यह टी20 क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी हार भी है। इसके अलावा टी20 फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका का यह सबसे न्यूनतम स्कोर भी है। इससे पहले 2018 में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ 98 रन बनाए थे। वहीं, इस प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया का अपराजेय अभियान लगातार नौ मैचों का हो गया है।
उसने आठ मैच लगातार जीता जबकि एक बेनतीजा रहा। आखिरी बार उसे टी20 में पराजय का सामना नवंबर 2018 में करना पड़ा था। इस सीरीज का दूसरा मैच रविवार को पोर्ट एलिजाबेथ में और तीसरा बुधवार को केपटाउन में खेला जायेगा।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।