भारतीय संगीत जगत को 12 अप्रैल 2026 को अपूर्ण क्षति हुई। दिग्गज गायिका आशा भोसले ने रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी शनिवार शाम तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद रविवार को उनके बेटे ने उनके निधन की पुष्टि की। बॉलीवुड के अलावा खेल जगत से भी उनके लिए श्रद्धांजलि संदेश आए। आशा ताई ने वैसे तो अपने जीवन में हजारों गाने गाए, लेकिन उनका एक गाना ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली के साथ भी आया था।

जी हां सुरों की मलिका आशा भोसले ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली के साथ एक गाना रिकॉर्ड किया था। यह मौका था साल 2007 का जब दोनों का एक ड्यूट सॉन्ग रिलीज हुआ था। इस गाने का हिंदी नाम था “हां मैं तुम्हारा हूं, तुम्हारा ही रहूंगा”, इसका अंग्रेजी टाइटल था ‘You’re the One for Me’। यह गाना उस समय हिट भी हुआ था। इसको लेकर 2016 में ब्रेट ली ने एक खास बयान भी दिया था।

क्या बोले थे ब्रेट ली?

ब्रेट ली ने आशा ताई के साथ काम करने को लेकर कहा था,”उनके साथ इस गाने पर काम करने का अनुभव काफी शानदार था। मैंने इस बारे में अपने किसी टीम के साथी खिलाड़ी को जानकारी नहीं दी थी। जब मैं शूट के लिए जाता था तो तब सबको बताता था कि मैं घूमने जा रहा।” इसका जिक्र ब्रेट ली ने अपनी जीवनी “My Life” में भी जिक्र किया था। इस वीडियो की शूटिंग 2006 में हुई थी। इसका शूट ऐसे वक्त किया गया था जब ब्रेट ली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत खेलने आए थे।

ब्रेट ली ने बताया था,”‘You’re the One for Me’ गाना भारत में रिलीज के बाद नंबर 1 हिट था। इसने साउथ अफ्रीका में भी अच्छा कलेक्शन किया था। चार महीने बाद जब आशा जी सिडनी आई थीं तो ओपेरा हाउस में उनको परफॉर्म करना था। उस वक्त उन्होंने अपने ऑटोग्राफ और खास मैसेज के साथ अपने एल्बम का कॉम्पिलेशन भी दिया था। वह हमेशा मेरे लिए एक अहम उपहार रहेगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अच्छी खबर, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उपलब्ध होंगे मथीशा पथिराना

कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन जीत का इंतजार है। वह तीन मैच हार चुकी है और एक मैच धुलने से उसके पास एक अंक हैं। वह अंक तालिका में सबसे नीचे है। ऐसे में पथिराना को लेकर टीम के लिए एक अच्छी खबर आई है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर