न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 38 रन देकर एक विकेट लिया। इस एक विकेट के दम पर वो भारत की तरफ से टी20आई में 150 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने साथ ही साथ उन्होंने जोश लिटिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया और एक कैलेंडर वर्ष में क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर (फुल मेंबर टीम) भी बने।
अर्शदीप सिंह ने तोड़ा जोश लिटिल का रिकॉर्ड
अर्शदीप सिंह ने कीवी टीम के खिलाफ चौथे टी20 मैच में एक विकेट लिया और वो एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए। उन्होंने जोश लिटिल के द्वारा बनाया गया 4 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। लिटिल ने साल 2022 में 39 विकेट लिए थे और अब वो दूसरे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वानिंदु हसरंगा हैं जिन्होंने साल 2024 में कुल 38 विकेट लिए थे जबकि भुवनेश्वर कुमार चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2022 में 37 विकेट हासिल किए थे।
T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-4 बॉलर (फुल मेंबर टीम)
40 अर्शदीप सिंह (2026)
39 जोश लिटिल (2022)
38 वानिंदु हसरंगा (2024)
37भुवनेश्वर कुमार (2022)
अर्शदीप सिंह ने पूरे किए 150 विकेट
अर्शदीप सिंह ने कीवी टीम के खिलाफ चौथे मैच में एक विकेट लिया और वो भारत की तरफ से 150 विकेट लेने वाले टी20आई प्रारूप में पहले बॉलर बने। वो भारत की तरफ से टी20आई में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर भी हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं जिन्होंने अब तक कुल 126 विकेट लिए हैं जबकि तीसरे नंबर पर अक्षर पटेल हैं जिन्होंने अब तक कुल 116 विकेट लिए हैं।
भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर
150 विकेट- अर्शदीप सिंह
126 विकेट-जसप्रीत बुमराह
116 विकेट- अक्षर पटेल
114 विकेट- हार्दिक पंड्या
98 विकेट- कुलदीप यादव
96 विकेट- युजवेंद्र चहल
91 विकेट- भुवनेश्वर कुमार
वैभव सूर्यवंशी निकले केएल राहुल से आगे, युवराज सिंह नंबर 1; T20I की पहली 10 पारियों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय
वैभव ने तीसरे मैच में 4 छक्के लगाए और वो अब टी20आई की पहली 10 पारियों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
