अर्शदीप सिंह ने वनडे इंटरनेशनल की टीम में वापसी करते ही शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑकलैंड के ईडेन पार्क पर 4 विकेट झटके। यह न्यूजीलैंड की सरजमीं पर किसी भारतीय तेज गेंदबाज का चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। उन्होंने विकेटों का चौका लगाते हुए मोहम्मद शमी और जवागल श्रीनाथ के क्लब में एंट्री की।

अर्शदीप सिंह ने इस मुकाबले में 10 ओवर में 70 रन देते हुए 4 विकेट लिए। उन्होंने 9 ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की थी और उनके आखिरी ओवर में 11वें नंबर के बल्लेबाज ब्लेयर टिकनर ने तीन छक्के लगाते हुए उनकी इकॉनमी बिगाड़ दी। अर्शदीप ने इस मुकाबले में पहले दो झटके न्यूजीलैंड को दिए थे। फिर मिडिल ओवरों में उन्होंने दो विकेट निकाले।

अर्शदीप सिंह के शिकार की बात करें तो उन्होंने पहले ओपनर विल यंग और तीसरे नंबर के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स को पवेलियन भेजा। उसके बाद उन्होंने खतरनाक ग्लेन फिलिप्स को वापस पवेलियन भेजा और अंत में काइल जैमीसन का विकेट लिया।

न्यूजीलैंड में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज

  • 4/23: जवागल श्रीनाथ, ऑकलैंड 2003
  • 4/52: जवागल श्रीनाथ, नेपियर 1995
  • 4/55: मोहम्मद शमी, नेपियर 2014
  • 4/70: अर्शदीप सिंह, ऑकलैंड 2026

न्यूजीलैंड ने घर पर भारत के खिलाफ बनाया चौथा सबसे कम स्कोर

न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले में 200 रन का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई। कीवी टीम 40.2 ओवर में 185 रन ही बना सकी। भारत के खिलाफ अपने घर पर न्यूजीलैंड का वनडे में यह चौथा सबसे कम स्कोर था। पिछले तीनों मौकों पर न्यूजीलैंड को हार का सामना ही करना पड़ा था। नीचे देखें पूरी लिस्ट:-

  • 142 रन: ऑकलैंड, 1994 (7 विकेट से हार)
  • 157 रन: नेपियर 2019 (8 विकेट से हार)
  • 168 रन: वेलिंगटन 2003 (2 विकेट से हार)
  • 185 रन: ऑकलैंड 2026*

IND vs NZ: अर्शदीप सिंह के 4 विकेट, गुरनूर-अंशुल का भी कमाल; पहले वनडे में 185 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड

ऑकलैंड में खेले जा रहे पहले वनडे में न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट हो गई। अर्शदीप सिंह ने 4 और गुरनूर बराड़ ने 3 विकेट झटके। अंशुल कंबोज ने 10 ओवर में सिर्फ 22 रन दिए और 2 विकेट झटके। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर