टी20 मुंबई लीग 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आकाश टाइगर्स MWS ने ARCS अंधेरी को जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य दिया। इस लीग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सरफराज खान की कप्तानी वाली आकाश टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद आकाश टाइगर्स ने पहली पारी में खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बनाए।

सरफराज खान ने खेली 34 रन की पारी

आकाश टाइगर्स की तरफ से अंधेरी के खिलाफ इस टीम के कप्तान सरफराज खान ने 17 गेंदों पर एक छक्का और 6 चौकों की मदद से 34 रन की पारी खेली जबकि ओपनर जय गोकुल बिस्टा ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाए। हर्ष राणे के बल्ले से 11 गेंदों पर 13 रन की पारी निकली जबकि अजीत यादव 12 रन के स्कोर पर निपट गए जबकि उन्होंने 17 गेंदों का सामना किया।

अंधेरी के खिलाफ आकाश टाइगर्स के मध्यक्रम के बैटर सक्षम पराशर तो खाता भी नहीं खोल पाए और वो डक पर पवेलियन लौट गए। वरुण ने 10 गेंदों का सामना करते हुए 10 रन बनाए और सरेंडर कर दिया जबकि शम्स मुलानी ने 6 रन की पारी खेली। आकाश टाइगर्स टाइगर्स के ज्यादातर बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप साबित हुए और सरफराज खान का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ।

अर्जुन तेंदुलकर व शिवम दुबे को मिली एक-एक सफलता

आकाश टाइगर्स के खिलाफ इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने 4 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लिए जबकि कप्तान शिवम दुबे ने 3 ओवर में 12 रन देकर एक सफलता हासिल की। आशुतोष घागरे टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 सफलता हासिल की। इनके अलावा अजय मिश्रा, मुशीर खान और प्रसून सिंह ने एक-एक सफलता हासिल की।

वैभव अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन; 22 गेंदों पर नहीं जड़ा एक भी छक्का

वैभव ने अफगानिस्तान के खिलाफ गजब की शुरुआत की और बेहद लय में नजर आ रहे थे, लेकिन बड़ी पारी खेलने से चूक गए। वैभव के पास बड़ा मौका था, लेकिन वो चूक गए, लेकिन 200 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने रन बनाए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)