Ranji Trophy 2025-26: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के 7वें राउंड के मुकाबले में गोवा ने केरल के खिलाफ पहली पारी में 355 रन बनाए। गोवा को इस स्कोर तक पहुंचाने में सुयश प्रभुदेसाई, यश कास्वंकर, समर दुभाषी की अर्धशतकीय पारी का बड़ा योगदान रहा। वहीं टीम के ऑलराउंडर व निचले क्रम के बैटर अर्जुन तेंदुलकर ने भी अच्छी बैटिंग की, लेकिन वो बड़ा स्कोर करने से चूक गए।

अर्जुन तेंदुलकर ने 5 चौकों की मदद से खेली 36 रन की पारी

इस मैच में गोवा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था और टीम के ओपनर सुयश प्रभूदेसाई ने अच्छी पारी खेलते हुए 10 चौकों की मदद से 86 रन बनाए। सुयश अपने शतक से चूक गए और अपनी पारी के दौरान उन्होंने 172 गेंदों का सामना किया। अभिवन थरेजा एक रन के स्कोर पर आउट हो गए जबकि टीम के कप्तान स्नेहल कौथंकर ने 29 रन की पारी खेली।

SA vs WI: डिकॉक के तूफान में उड़ा वेस्टइंडीज, 234 की स्ट्राइक रेट से ठोका शतक; पारी में लगाए 10 छक्के, बनाए कई रिकॉर्ड्स

टीम के मध्यक्रम के बैटर यश ने भी अच्छी बैटिंग की और एक छक्का और 5 चौकों के साथ 50 रन की पारी खेली जबकि 9वें नंबर पर बैटिंग करने आए स्नेहल ने भी उपयोगी पारी खेलते हुए 4 चौकों की मदद से 55 रन बनाए और वो नाबाद रहे। अर्जुन तेंदुलकर ने पहली पारी में 8वें नंबर पर बैटिंग की और उन्होंने 5 चौकों की मदद से 39 गेंदों पर 36 रन बनाए जबकि दर्शन मिसाल ने 22 रन बनाए।

केरल के गेंदबाज खास तौर पर अंकित शर्मा की गेंदबाजी काफी शानदार रही और उन्होंने 46 ओवर में 115 रन देते हुए गोवा के 6 बल्लेबाजों को आउट करने में सफलता हासिल की जबकि नेदुमानकुझी तुलसी को दो विकेट पहली पारी में मिले। केरल के लिए इनके अलावा निधीश और सचिन बेबी ने एक-एक विकेट हासिल किए।

इशान या संजू, श्रेयस को मौका; न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 के लिए AI ने चुनी भारत की सबसे मजबूत प्लेइंग 11