अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2026 में भले ही एक मैच में खेलने का मौका मिला था, लेकिन वहां भी इस खिलाड़ी ने अपनी बॉलिंग स्किल से सुर्खियां बटोरी थीं। उसके बाद मुंबई की लोकल टी20 लीग में जूनियर तेंदुलकर ने कमाल का प्रदर्शन किया है। अर्जुन एक बॉलिंग ऑलराउंडर हैं और उन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में अभी अपनी एक-दो पारियों से इस लीग में सुर्खियां बटोरीं।

अर्जुन तेंदुलकर के बल्ले से इस टूर्नामेंट में 70 गेंद पर 104 रन निकले। उन्होंने छह पारियां इस लीग में खेलीं और 6 चौके व 7 छक्के उनके बल्ले से निकले। उन्होंने कई मौकों पर अपनी उपविजेता टीम आर्क्स अंधेरी के लिए नंबर 3 पर भी बल्लेबाजी की। उनका सर्वोच्च स्कोर 66 रन रहा। उनकी यह अर्धशतकीय पारी इस टूर्नामेंट में चर्चा का विषय रही।

इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए मैच के लाइव स्कोर के लिए यहां क्लिक करें

गेंदबाजी में छाए जूनियर तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर ने गेंदबाजी से एक बार फिर जादू बिखेरा है। अर्जुन ने टूर्नामेंट में कुल सात मैच खेले लेकिन 6 पारियों में उन्होंने गेंदबाजी की। खास बात यह है कि इस दौरान टी20 फॉर्मेट वाली इस लीग में अर्जुन की इकॉनमी 8 से भी कम रही। उन्होंने 6 पारियों में कुल 21 ओवर डाले और 7.95 की इकॉनमी से रन देते हुए 7 विकेट झटके।

उनका इस टूर्नामेंट में गेंदबाजी औसत 23.86 और स्ट्राइक रेट 18.00 रहा। 11 रन देकर 3 विकेट इस लीग में उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन था। उन्होंने एक बार फिर बता दिया है कि अगर आईपीएल में उन्हें लगातार मौके मिलते तो आज निखरते हुए वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर के तौर पर नजर आते।

फाइनल में अंधेरी को हरा चैंपियन बनी मराठा रॉयल्स

टी20 मुंबई लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में एमएससी मराठा रॉयल्स ने आर्क्स अंधेरी को 8 रनों से हराकर खिताब जीता। इस मैच में अंधेरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। एमएससी मराठा रॉयल्स ने चिन्मय राजेश सुतार की अर्धशतकीय पारी के दमपर 5 विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में आर्क्स अंधेरी की टीम 155 रनों के लक्ष्य के जवाब में 20 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन ही बना पाई।

हालांकि, इस मैच में अर्जुन ने अपने बैटिंग परफॉर्मेंस से निराश किया और 12 गेंद पर 2 रन ही बना पाए। जबकि फाइनल मैच में बॉलिंग करते हुए अर्जुन ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने यह दो शुरुआती झटके मराठा रॉयल्स को एक ही ओवर में दे दिए थे।

T20 Mumbai 2026: अंधेरी को हरा मराठा रॉयल्स ने जीता खिताब, ये हैं टी20 मुंबई लीग के टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज

टी20 मुंबई लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में शनिवार (13 जून) को एमएससी मराठा रॉयल्स को एआरसीएस अंधेरी ने 8 रनों से हराकर खिताब जीता। सुवेद पारकर ने सबसे ज्यादा रन बनाए। तुषार देशपांडे ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर