वीनू मांकड ट्रॉफी 2026 के चौथे मैच में कर्नाटक की अंडर 19 टीम ने गुजरात के खिलाफ 352 रन बनाते हुए सफल चेज किया और जीत हासिल कर ली। बारिश के प्रभावित इस मैच में कर्नाटक को 352 रन का लक्ष्य मिला था। वहीं दुर्भाग्यवश गुजरात की टीम 50 ओवर में 4 विकेट पर 357 रन बनाकर भी हार गई। राहुल द्रविड़ के बेटे और कर्नाटक के कप्तान अन्वय द्रविड़ ने रन चेज में 100 गेंद पर 151 रन की बेहतरीन पारी खेली।

विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय द्रविड़ ने इस मुकाबले में 100 गेंद पर 151 रन बनाए जिसमें 20 चौके और 3 छक्के शामिल थे। पिछला मैच कर्नाटक का बारिश के कारण रद्द हो गया था और अन्वय की बैटिंग नहीं आई थी। वहीं उससे पिछले मैच में उन्होंने 85 रन की पारी खेली थी। अब जूनियर द्रविड़ ने बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को रन चेज में शानदार जीत दिलाई।

अन्वय-ध्रुव की बेहतरीन शतकीय पारी

इस मुकाबले में पहले खेलते हुए गुजरात ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 357 रन बनाए थे। समीर भंडारी ने नाबाद 119 और यश पंजवानी ने 57 गेंद पर नाबाद 106 रन की तूफानी पारी खेली थी। जवाब में कर्नाटक के सामने लक्ष्य डीएलएस प्रणाली से 352 रन का था। कप्तान अन्वय द्रविड़ ने 151 और ध्रुव कृष्णन ने 100 गेंद पर 130 रन बनाते हुए जीत की नींव रख दी।

अंत में पी तेजस रेड्डी ने 9 गेंद पर नाबाद 21 रन बनाते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। कर्नाटक की मौजूदा टूर्नामेंट के चौथे मैच में यह दूसरी जीत है। वहीं उसका एक मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था और एक मैच में उसे हार मिली थी। एलीट ग्रुप ई की अंकतालिका में कर्नाटक की टीम नंबर 1 पर पहुंच गई है। इस हार के बाद गुजरात की टीम तीसरे स्थान पर है।

वीनू मांकड ट्रॉफी 2026 एलीट स्टेज के ग्रुप E की अंकतालिका

रैंकटीमखेलेजीतेहारेटाईबेनतीजाअंकनेट रन रेट (NRR)
1कर्नाटक अंडर-194210110+1.722
2हिमाचल प्रदेश अंडर-194210110+0.477
3गुजरात अंडर-19422008+0.077
4चंडीगढ़ अंडर-19422008-0.297
5झारखंड अंडर-19412016-0.388
6दिल्ली अंडर-19412016-1.538

आर्यवीर सहवाग की 173 रन की पारी बेकार, चंडीगढ़ ने 5 विकेट से हराया; वीनू मांकड ट्रॉफी की अंकतालिका में आखिरी स्थान पर दिल्ली

वीनू मांकड ट्रॉफी 2026 के एलीट स्टेज में आर्यवीर सहवाग की कप्तानी वाली दिल्ली को चंडीगढ़ के खिलाफ दूसरी हार मिली है। यह टीम ग्रुप ई की अंकतालिका में आखिरी स्थान पर है। वहीं आर्यवीर सहवाग की 173 रन की पारी बेकार हो गई। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर