भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडेन पार्क में हुआ। इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। खासतौर से अंशुल कम्बोज ने 10 ओवर में 2 मेडन के साथ सिर्फ 22 रन दिए और 46 डॉट बॉल फेंकी। वह इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए। उन्होंने यह पुरस्कार जीतते ही दिग्गजों की एक खास लिस्ट में जगह बना ली।
अंशुल कम्बोज ने वनडे इंटरनेशनल में एक मैच में बिना कोई गेंद खेले और 2 या उससे कम विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले भारतीयों की लिस्ट में जगह बनाई है। उनसे पहले इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ जैसे धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं। मोहित शर्मा भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। अंशुल कम्बोज अब ऐसा करने वाले छठे भारतीय गेंदबाज बने हैं।
ODI में बिना कोई गेंद खेले और 2 या उससे कम विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले भारतीय
- 2/22: अंशुल कम्बोज, vs न्यूजीलैंड, ऑकलैंड 2026
- 2/19: जसप्रीत बुमराह, vs पाकिस्तान, अहमदाबाद 2023
- 2/28: जसप्रीत बुमराह, vs साउथ अफ्रीका, द ओवल 2017
- 2/26: मोहित शर्मा, vs जिम्बाब्वे, बुलावायो 2013
- 2/19: भुवनेश्वर कुमार, vs पाकिस्तान, एजबेस्टन 2013
- 2/22: अनिल कुंबले, vs केन्या, नैरोबी 2000
- 2/22: जवागल श्रीनाथ, vs न्यूजीलैंड, मुंबई BS 1995
- 2/29: अनिल कुंबले, vs इंग्लैंड, लीड्स 1990
भारतीय टीम ने सीरीज में बनाई बढ़त
भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। कम्बोज के 2 विकेट के अलावा अर्शदीप सिंह ने 4 और गुरनूर बराड़ ने भी 3 विकेट झटके थे। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 40.2 ओवर में 185 रन पर ही सिमट गई थी। भारत के लिए बल्लेबाजी में विराट कोहली ने 74 रन की पारी खेली और टीम के लिए लक्ष्य को आसान कर दिया। अब दूसरा वनडे मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा।
अंशुल कम्बोज ने की नेहरा-अगरकर की बराबरी, पिछले 21 साल में ODI का बेस्ट स्पेल डालने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों की लिस्ट
अंशुल कम्बोज ने 10 ओवर में 2 विकेट लेते हुए 22 रन दिए और दो मेडन ओवर भी डाले। वनडे इंटरनेशनल में पिछले 21 सालों में भारत के लिए किसी तेज गेंदबाज का संयुक्त रूप से दूसरा बेस्ट स्पेल था। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
9 ओवर में 82 से 10 ओवर में सिर्फ 22 रन देने तक: अंशुल कम्बोज ने याद दिलाया 1975 विश्व कप में बिशन सिंह बेदी का आंकड़ा
अंशुल कम्बोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 10 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। पहले वनडे में उन्होंने 9 ओवर में 82 रन दिए थे। उनके प्रदर्शन ने 1975 विश्व कप में बिशन सिंह बेदी के गेंदबाजी आंकड़ों की याद दिला दी। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
