इंग्लैंड क्रिकेट में इस्तीफे के दौर जारी है। इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्ट्रोक्स के संन्यास और कोच बेंडन मैकुलम के बाद एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने लगभग दो साल तक इंग्लैंड लायंस के हेड कोच रहने के बाद पद छोड़ दिया है। इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर इस साल के आखिर में अपने कोचिंग करियर का अगला चैप्टर शुरू करने वाले हैं। सितंबर 2024 में लायंस के कोच बने फ्लिंटॉफ ने कहा कि इंग्लैंड के अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों और कोचों को तैयार करने में मदद करने के बाद पद छोड़ने का फैसला किया है।

फ्लिंटॉफ ने कहा, ‘बदकिस्मती से मैंने लायंस के साथ अपनी भूमिका से हटने का फैसला किया है। देश के बेहतरीन युवा क्रिकेटरों के साथ काम करने का मौका पाकर मुझे न सिर्फ बहुत मजा आया, बल्कि उन्हें आगे बढ़ते देखकर मुझे बहुत गर्व भी हुआ। मैं कोच और स्टाफ को उनके जुनून, बिना थके काम और हर दिन दिए जाने वाले सपोर्ट के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। खासकर एड बार्नी को, जिनके साथ मुझे काम करना बहुत पसंद आया। रॉब की को इंग्लिश क्रिकेट में सबसे जरूरी रोल में से एक के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए।’

एड बार्नी ने क्या कहा

ईसीबी के मेन्स परफॉर्मेंस डायरेक्टर एड बार्नी ने फ्लिंटॉफ को अपने कार्यकाल में लायंस को नया रूप देने का क्रेडिट दिया। बार्नी ने कहा,’फ्रेड ने लायंस के माहौल को एक ऐसे प्रोग्राम में बदलने में मदद की है जिसका युवा खिलाड़ियों पर बड़ा असर पड़ा है। ऐसा माहौल बनाया जो हर समय बेहतरीन काम को सपोर्ट और बढ़ावा देता है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों की एक नई पीढ़ी को आगे लाने में मदद की है।’

बैश लीग में सिडनी थंडर के कोच बने फ्लिंटॉफ

फ्लिंटॉफ ने इंग्लैंड लॉयंस के कोच पद को छोड़ने का फैसला बिग बैश लीग में सिडनी थंडर का हेड कोच बनाने के दो महीने लिया है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग में फुल-टाइम कोच की भूमिका निभाएंगे। ईसीबी ने यह भी कन्फर्म किया कि माइक यार्डी 12 अगस्त को बेकेनहम में शुरू होने वाले प्रोफेशनल काउंटी क्लब सिलेक्ट XI और पाकिस्तान मेन के खिलाफ चार दिन के मैच के लिए इंग्लैंड लायंस के कोच होंगे।

रविंद्र जडेजा के निशाने पर रोहित-कोहली का बड़ा रिकॉर्ड

रविंद्र जडेजा जब श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मैदान पर उतरेंगे तब उनकी निगाहें विराट कोहली और रोहित शर्मा के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने पर लगी होगी। पूरी खबर पढ़ें