रॉकी फ्लिंटॉफ ने मंगलवार (11 अगस्त) को सीनियर टीम के पहला शतक धमाकेदार अंदाज में लगाया। उन्होंने 76 गेंदों पर 123 रन बनाए और लंकाशायर को समरसेट के खिलाफ वनडे कप मैच में 6 विकेट पर 443 रन के रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचाया। यह लंकशायर का लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर है।
इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के 18 साल के बेटे रॉकी ने जबरदस्त पावर-हिटिंग का प्रदर्शन किया। वह क्रीज पर आए तब लंकाशायर का स्कोर 3 विकेट पर 138 रन था। इसके बाद उन्होंने 10 चौके और 7 छक्के जड़े। फ्लिंटॉफ ने कीटन जेनिंग्स के साथ 214 रन की साझेदारी में अहम भूमिका निभाई।
काउंटी में सबसे बड़ा स्कोर
रॉकी ने सिर्फ 65 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। जेनिंग्स ने टॉनटन की सपाट पिच पर 156 रन बनाए। लंकाशायर का छह विकेट पर 443 रन का स्कोर काउंटी के इतिहास में लिस्ट ए का सबसे बड़ा स्कोर है। रॉकी ने 2024 में डेब्यू करके लंकाशायर के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।
इंग्लैंड लायंस के लिए शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
रॉकी ने 16 साल और 113 दिन की उम्र में वन-डे कप में डेब्यू किया था। इससे ठीक एक हफ्ते पहले ही वह इंग्लैंड अंडर-19 टीम के लिए शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। जनवरी 2025 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच के दौरान इंग्लैंड लायंस के लिए शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बनकर फ्लिंटॉफ ने अपने पिता का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
रॉकी का करियर चोट से प्रभावित
चोट का असर रॉकी के करियर पर पड़ा है। वह साल की शुरुआत में अंडर-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए। नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के साथ करार करने के बावजूद 2025 में ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट से भी हटना पड़ा। रॉकी ने बुधवार को शतक लगाने से पहले इस सीजन में छह मैचों में नाबाद 33, नाबाद 41, 34, नाबाद 61, 0 और 1 रन बनाए थे। समरसेट की टीम में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के बेटे और स्पिनर आर्ची वॉन भी खेल रहे थे।
मार्को यानसेन के जुड़वा भाई का साउथ अफ्रीकी टीम में चयन
साउथ अफ्रीका की टीम में डुआन यानसेन के अलावा कॉर्बिन बॉश के भाई ईथन बॉश और जॉर्डन हरमन के भाई रुबिन हरमन को चुना गया है। पूरी खबर पढ़ें।
