Test Cricket in 2022: साल 2022 में टेस्ट में शतक लगाने के मामले में एशियाई देशों (Asian Countries) में सबसे फिसड्डी रहा है भारत (India)। इस टेस्ट में शतक लगाने के मामले में भारत के कहीं आगे रहा है बांग्लादेश (Bangladesh) और श्रीलंका (Sri Lanka) जैसी टीमें। वहीं इंग्लैंड (England) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) इस मामले में सबसे आगे रहे है। इस साल एशियाई देशों के बल्लेबाज ने जितने शतक लगाए है उतने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने लगा ड़ाला है।
साल 2022 में इंग्लैंड ने लगाए सबसे अधिक शतक (England scored the most centuries in the year 2022)
इस साल सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में इंग्लैंड पहले नंबर पर हैं। इंग्लैंड ने इस साल दिसंबर 1 तक 17 शतक जड़ चुके हैं। वहीं 9 शतकों के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर हैं। इस मामले में न्यूजीलैंड की टीम भी कहां पीछे रहने वाली थी। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने इस साल दिसंबर 1 तक 9 शतक लगा चुके हैं। चौथे नंबर पर पाकिस्तान की टीम है, जिन्होंने अब तक 8 शतक लगाए हैं।
एशियाई देशों में शतक लगाने के मामले में भारत रहा सबसे पीछे (India remained behind in terms of scoring centuries in Asian countries)
पाकिस्तान के बाद पांचवें नंबर बांग्लादेश की टीम है, जिसने इस साल अब तक 6 शतक लगाए हैं। श्रीलंका ने भी इस साल अब तक 6 शतक लगा चुके हैं। इसके बाद सातवें नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम है, जिन्होंने 5 शतक लगाए हैं। इसके बाद आठवें नंबर पर भारतीय टीम है जो इस साल मात्र टेस्ट क्रिकेट में 4 शतक ही लगा सकी है। भारत से पीछे मात्र साउथ अफ्रीका की टीम ही है, साउथ अफ्रीका की टीम ने अब तक 2 शतक ही जड़ने में कामयाब हो पाई है।
देश | अवधि (01 जनवरी से 01 दिसंबर 2022) तक शतक | शतक |
इंग्लैंड | 17 | जॉनी बेरयस्टो – 6 जो रूट – 5 जैक क्रॉली – 2 बेन स्टोक्स – 2 बेन डकेट – 1 ऑली पोप- 1 |
ऑस्ट्रेलिया | 09 | उस्मान ख्वाजा – 4 मार्नस लाबुशेन – 2 स्टीव स्मिथ – 2 ट्रेविस हेड – 1 |
न्यूजीलैंड | 09 | डेरिल मिशेल – 3 डेवॉन कॉन्वे – 2 टॉम ब्लंडेल – 1 ग्रेंडहोम – 1 टॉम लैथम – 1 हेनरी निकोल्स – 1 |
पाकिस्तान | 08 | अबदुल्लाह शफीक – 2 बाबर आजम – 2 इमाम-उल-हक- 2 अजहर अली- 1 मोहम्मद रिजवान – 1 |
बांग्लादेश | 06 | लिटन दास – 2 मुशफिकर रहीम – 2 महमुदुल हसन जॉय – 1 तमीम इकबाल – 1 |
श्रीलंका | 06 | दिनेश चांदीमल – 2 मैथ्यूज – 2 डिमुथ करुणारत्ने – 1 धनंजय डी सिल्वा – 1 |
वेस्टइंडीज | 05 | जर्मेन ब्लैकवुड – 1 नकरुमाह बोनर – 1 क्रैग ब्रैथवेट -1 जोसुआ डि सिल्वा- 1 कायल मेयर्स – 1 |
भारत | 04 | ऋषभ पंत – 2 रविंद्र जडेजा – 2 |
साउथ अफ्रीका | 02 | सरेल एरवी – 1 काइल वेरेने -1 |
इंग्लैंड के लिए जॉनी बेरयस्टो ने 6, जो रूट ने 5, जैक क्रॉली ने 2, बेन स्टोक्स ने 2, बेन डकेट ने 1 और ओली पोप ने 1 शतक लगाए हैं। इंग्लैंड के लिए जब से बेन स्टोक्स कप्तान बने है तब से टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।
ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने 4, मार्नस लाबुशेन ने 2 स्टीव स्मिथ ने 2 और ट्रेविस हेड ने 1 शतक लगाए हैं। इस साल ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। कमिंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बनी हुई है।
वहीं न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिशेल ने 3, डेवॉन कॉन्वे ने 2, टॉम ब्लंडेल ने 1, ग्रेंडहोम ने 1, टॉम लैथम ने 1 और हेनरी निकोल्स ने 1 शतक जड़े। पाकिस्तान के लिए अबदुल्लाह शफीक ने 2, बाबर आजम ने 2, इमाम-उल-हक ने 2, अजहर अली ने 1 और मोहम्मद रिजवान ने 1 शतक लगाए हैं।
वहीं भारत की ओर से ऋषभ पंत ने 2 और रविंद्र जडेजा ने 2 शतक लगाए। भारत से पीछे केवल साउथ अफ्रीका की ही टीम रही, जिसने इस साल मात्र 2 शतक लगाए। साउथ अफ्रीका के लिए सरेल एरवी ने 1 और काइल वेरेन ने एक शतक लगाए।