scorecardresearch

दुनिया की बेस्ट महिला फुटबॉलर मेगन रेपिनो ने गर्लफ्रेंड से की सगाई, 4 साल से दोनों एक-दूसरे को कर रही थीं डेट

रेपिनो ने पिछले साल हुए महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 6 गोल दागे थे। उन्हें गोल्डन बूट दिया गया था। 40 साल की सू बर्ड अमेरिकी महिला बास्केटबॉल टीम के साथ चार ओलंपिक गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। वे चार बार वुमन NBA (WNBA) टाइटल भी अपने नाम कर चुकी हैं।

Megan Rapinoe, WNBA, Sue Bird, America, engagement
मेगन रेपिनो और सू बर्ड जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी। (सोर्स – सोशल मीडिया)

अमेरिका की दो बेस्ट वुमन एथलीट फुटबॉलर मेगन रेपिनो और बास्केटबॉल प्लेयर सू बर्ड ने सगाई कर ली है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी। रेपिनो और बर्ड के नाम कई रिकॉर्ड हैं। रेपिनो दो बार महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप और एक ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाली अमेरिकी टीम की सदस्य रही हैं। पिछले साल उन्हें बेस्ट महिला फुटबॉल भी चुना गया था। इसके लिए रेपिनो को बैलेन डी ऑर अवॉर्ड दिया गया था। दूसरी ओर, बर्ड को ऑलटाइम ग्रेट बास्केटबॉल खिलाड़ी माना जाता है।

40 साल की सू बर्ड अमेरिकी महिला बास्केटबॉल टीम के साथ चार ओलंपिक गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। वे चार बार वुमन NBA (WNBA) टाइटल भी अपने नाम कर चुकी हैं। अमेरिका के अलावा रूस में भी उनका करियर शानदार रहा है। बर्ड ने स्पार्टक मॉस्को और UMMC एकातेरिनबर्ग के साथ पांच बार यूरो लीग का टाइटल जीत चुकी हैं। रेपिनो और बर्ड की मुलाकात 2016 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में हुए ओलंपिक खेलों के दौरान हुई थी। इसके बाद से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रही थीं।

रेपिनो ने पिछले साल हुए महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 6 गोल दागे थे। उन्हें गोल्डन बूट दिया गया था। दूसरी ओर, बर्ड 2019 WNBA में हिस्सा नहीं ले पाई थीं। सीजन में उनकी टीम सिएटल स्टॉर्म चैंपियन बनी थी। रेपिनो की बात करें तो उन्होंने 2012 समलैंगिक होने की जानकारी दी थी। इसके बाद वे पॉप रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट सेरा कैहूने के साथ रिलेशन में लंबे समय तक रहीं। दोनों ने 2015 में सगाई भी की थी, लेकिन शादी नहीं हो सकी।

बर्ड ने शुक्रवार (30 अक्टूबर) रात अपनी उंगली पर एक अंगूठी रखकर रेपिनो की तस्वीर पोस्ट की। बर्ड की टीम सिएटल स्टॉर्म ने ट्वीट किया, ‘‘पावर कपल को सगाई की बधाई।’’ रेपिनो और बर्ड खिलाड़ी होने के साथ-साथ सोशल एक्टिविस्ट भी हैं। उन्होंने इस साल के शुरू में ईएसपीवाई अवार्ड्स की सह-मेजबानी सीटल सीहॉक क्वार्टरबैक रसेल विल्सन के साथ की और Black Lives Matter वाली टी-शर्ट पहनी। दोनों ने LGBTQ और महिलाओं के अधिकारों के लिए भी अभियान चलाया है। नस्लीय अन्याय के विरोध में अमेरिकी राष्ट्रगान के दौरान रेपिनो घुटनों के बल बैठने वाली पहली श्वेत एथलीट थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sue Bird (@sbird10) on

पढें खेल (Khel News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 01-11-2020 at 09:07 IST
अपडेट