भारतीय क्रिकेट टीम के अंदर पिछले एक-डेढ़ साल से लगातार बदलाव की लहर देखने को मिल रही है। पहले चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित शर्मा से अचानक कप्तानी छीनी गई। फिर टेस्ट क्रिकेट से रोहित और विराट ने अचानक संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया। उसके बाद सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीता और दो महीने बाद वह टीम की प्लानिंग से बाहर कर दिए गए और श्रेयस अय्यर को अचानक कप्तान बनाया गया। अब रोहित शर्मा के वनडे करियर के भी खत्म होने की खबरें हैं

ऐसे में बोर्ड और भारतीय चयन समिति को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। बॉलीवुड में भी इसकी गूंज सुनाई देने लगी है। फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा अमीषा पटेल ने भी इस पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने सीधे तौर पर एक्स पर पोस्ट करते हुए रोहित और विराट के साथ सही व्यवहार नहीं होने की आवाज उठाई है। उन्होंने साथ ही भारतीय क्रिकेट के इस काल को सबसे क्रूर समय बताया है।

“यह शर्मनाक है…”

अमीषा पटेल ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया और रोहित व विराट के साथ हो रहे इस व्यवहार की निंदा की। उन्होंने कहा,”यह ट्वीट बॉलीवुड से जुड़ा हुआ नहीं है। पिछले काफी समय से मैं यह देख रही हूं और आज मुझे लगा कि ट्वीट करना चाहिए। मैं हैरान हूं जिस तरह से सीनियर सुपर स्टार्स विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ इस क्रिकेटिंग एरा में बर्ताव किया जा रहा है। या मैं कहीं कि यह सबसे क्रूर क्रिकेट काल है। यह शर्मनाक है।”

Ameesha Patel, Ameesha Patel Tweet
अमीषा पटेल ने एक्स हैंडल पर किया पोस्ट

रोहित शर्मा को जबरन किया जा रहा बाहर?

गुरुवार 16 जुलाई 2026 की रात हमारे सहयोगी अखबार इंडियन एक्सप्रेस द्वारा इस खबर की एक्सक्लूसिव जानकारी दी गई थी कि चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा के भविष्य पर फैसला कर लिया है। जानकारी के मुताबिक चयन समिति ने रोहित शर्मा को 2027 वर्ल्ड कप के प्लान का हिस्सा नहीं रखा है। लिहाजा भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में होने वाला वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच भी हो सकता है।

इसके बाद हर तरफ सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर यह भी कहा जा रहा है कि क्या रोहित शर्मा को जबरन रिटायर होने के लिए विवश किया जा रहा है। हालांकि, इसको लेकर अभी बीसीसीआई के किसी अधिकारी, कोच और चयन समिति के सदस्य का बयान नहीं सामने आया है। इतना जरूर है कि इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड और चयन समिति जरूर सवालों के घेरे में आ गई है। अब देखना होगा कि अगर यह खबर सही है तो रोहित शर्मा खुद क्या फैसला लेते हैं?

रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2023 के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय, फिर क्यों चयनकर्ताओं को ‘परहेज’?

रोहित शर्मा ने 20 नवंबर 2023 के बाद से भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाए हैं। 16 जुलाई 2026 की रात अचानक उनके वनडे करियर के खत्म होने की खबर ने फैंस को चौंका दिया। अब यह सवाल उठता है कि अगर आंकड़े रोहित के पक्ष में हैं फिर चयनकर्ताओं को उनसे परहेज क्यों है? क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर