अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर मूवी पुष्पा की चर्चा इन दिनों हर जगह है। फिल्म के गाने से फिल्म के डायलॉग सभी जमकर पॉपुलर हो रहे हैं। इसके अलावा इस फिल्म का गाना श्रीवल्ली भी प्रतिदिन काफी रिकॉर्ड बना रहा है और इस गाने में एक्टर अल्लू अर्जुन का हुक स्टेप भी काफी पॉपुलर हो रहा है। इसी को भारत के दो क्रिकेटर्स ने भी दोहराया है।
भारत के दो क्रिकेटर्स जिन्होंने एकसाथ भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था उन्होंने एक वीडियो में पुष्पा मूवी के श्रीवल्ली गाने का हुक स्टेप किया है। इस वीडियो में नजर आने वाले क्रिकेटर्स हैं सूर्यकुमार यादव और इशान किशन। SKY कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को शेयर किया है जो जमकर वायरल भी हो रहा है।
SKY के इस वीडियो पर कई भारतीय क्रिकेटर्स कमेंट कर रहे हैं। वहीं जो कैप्शन उन्होंने दिया वह भी काफी मजेदार है। उन्होंने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, अपने पुष्पा के साथ। यहां वह इशान को पुष्पा कहे रहे हैं। इस वीडियो में सूर्या हुक स्टेप के दौरान सेम अल्लू अर्जुन की तरह हुक स्टेप में अपनी चप्पल भी उतारते दिख रहे हैं।
SKY और इशान के इस वीडियो पर कई अन्य क्रिकेटर्स ने कमेंट किए हैं। इसमें शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, खुद इशान किशन समेत कई नाम शामिल हैं। ज्यादातर लोग उनके इस वीडियो को एनजॉय कर रहे हैं और हंसने वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ये कहते नजर आ रहे हैं कि आजकल सब पुष्पा ही बन रहे हैं।
बेशक यह मूवी इसलिए ही ब्लॉकबस्टर कही जा रही है। इससे पहले भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा को भी अल्लू अर्जुन के लुक में देखा गया था। वहीं उन्होंने फिल्म के फेमस डायलॉग ‘पुष्पा पुष्पराज’ पर वीडियो बनाकर भी शेयर किया था। उनके अलावा शिखर धवन और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर भी पुष्पा के रंग में रंगते नजर आ चुके हैं।
गौरतलब है कि इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शिखर धवन समेत कई भारतीय खिलाड़ी इन दिनों दक्षिण अफ्रीका पहुंचे हुए हैं। टेस्ट सीरीज में हारने के बाद भारतीय टीम अब यहां तीन वनडे भी खेलेगी। जिसमें ये खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरते नजर आ सकते हैं। तीनों वनडे क्रमश: 19, 21 और 23 जनवरी को खेले जाएंगे।