भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच 20 जून यानी शनिवार को खेली जाएगी, लेकिन इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षित राणा को शामिल किया गया है। भारत इस वनडे सीरीज को पहले ही 2-0 से जीत चुका है। हर्षित राणा को टीम में शामिल तो कर लिया गया है, लेकिन सवाल ये है कि क्या उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी।

मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वॉर्म-अप मैच खेलते समय राणा के घुटने में चोट लग गई थी। इस चोट के कारण वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, जिसे भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर जीता था। मोहम्मद सिराज को आखिरी समय में उनकी जगह टीम में शामिल किया गया और उन्होंने टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में हिस्सा लिया जिसमें भारत ने यूएसए को 29 रनों से हराया और सिराज ने तीन विकेट लिए थे।

हर्षित राणा की हुई वनडे टीम में एंट्री

राणा आईपीएल 2026 का पूरा सीजन भी नहीं खेल पाए थे जिसमें उन्हें तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व करना था। फ्रेंचाइजी ने टूर्नामेंट के लिए उनकी जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया था। बीसीसीआई ने शुक्रवार सुबह एक बयान में कहा कि हर्षित राणा जिन्होंने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और चेन्नई में वनडे टीम के साथ जुड़ गए हैं।

24 साल के इस खिलाड़ी ने अब तक 14 वनडे मैच खेले हैं और 27.38 की औसत से 16 विकेट लिए हैं साथ ही उनकी इकॉनमी रेट 6.21 रही है। उन्होंने आखिरी बार इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में प्रतिस्पर्धी मैच खेला था। राणा को आयरलैंड और इंग्लैंड के आगामी दौरों के लिए भी भारत की टीम में चुना गया है, जहां टीम को सात टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए अपडेटेड भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, यशस्वी जयसवाल, हर्षित राणा।

इशान ने की सचिन की बराबरी, कोहली नंबर 1; भारत के लिए वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-12 बल्लेबाज

इशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शतक लगाया और भारत की तरफ से वनडे में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। भारत की तरफ से वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)