T20 Cricket: आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने साल 2022 के टॉप 5 टी20 बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली (Virat Kohli), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) सहित क्रिकेटर्स को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में टी20 में शतक जड़ने वाले बाबर आजम (Babar Azam) को जगह नहीं दी है। आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने सूर्यकुमार यादव को पहले नंबर पर जगह दी है। आकाश चोपड़ा ने टॉप-5 बल्लेबाजों में भारतीय टीम के 2, पाकिस्तान के एक, जिम्बाब्वे के एक और न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी को शामिल किया।
साल 2022 में इन खिलाड़ियों ने टी20 में छोड़ी अपनी छाप
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया। सूर्या ने 2022 में एक हजार से ज्यादा रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 31 मैच में 1164 रन बनाए हैं। उन्होंने 46.56 की औसत और 187 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। टी20 आई के लिस्ट में भी सूर्यकुमार यादव टॉप पर हैं। T20Is में कैलेंडर वर्ष में सूर्या के 68 छक्कों लगाए हैं।
Mohammad Rizwan: पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रिजवान ने टी20 में शानदार प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने 25 मैचों में 996 रन बनाए हैं। रिजवान का इस दौरान 123 का स्ट्राइक रेट रहा।
Virat Kohli: विराट कोहली भी इस लिस्ट शामिल है। विराट कोहली का साल उतार-चढ़ाव भरा रहा। टी20 में विराट कोहली ने एशिया कप में शतक लगाकर वापसी की। कोहली ने 20 मैचों में 781 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने 138 के स्ट्राइक रेट और 56 के औसत से इतने रन बनाए। वर्ल्ड कप में कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली थी।
Sikandar Raza: इस लिस्ट में जिम्बाब्वे के खिलाड़ी को जगह मिली है। सिकंदर रजा ने साल 2022 में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपने तरफ खींचा है। सिंकदर रजा ने 24 मैचों में 151 के स्ट्राइक रेट से 735 रन बनाए। इस दौरान गेंदबाजी करते हुए 25 विकेट भी चटकाए। जो टी20 में इस साल सबसे ज्यादा है।
Devon Conway: आकाश चोपड़ा ने पांचवें नंबर पर डेवोन कॉन्वे को शामिल किया है। उन्होंने कहा कि रन के हिसाब से बाबर आजम का नाम डेवोन कॉन्वे से ऊपर आता है। डेवोन कॉन्वे ने 15 मैचों में 47 की औसत से 568 रन बनाए हैं। अगर वह इस औसत के साथ 10 मैच खेलते तो वह सबसे ऊपर होते या सूर्यकुमार यादव के आस पास होते। इसलिए कॉन्वे को इस लिस्ट में शामिल किया गया।