भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 को चयनकर्ता की एक जगह के लिए आवेदन मांगा है। यह तब हुआ जब 4 अक्टूबर 2026 को चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म हो गया था। यानी इससे यह साफ हो गया है कि बीसीसीआई से अब अजीत अगरकर की छुट्टी हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि बोर्ड ने 8 दिन बाद 14 अक्टूबर तक की रखी है।
बोर्ड ने रिलीज जारी करते हुए इसकी जानकारी शेयर की। इसके तुरंत बाद बोर्ड की तरफ से एक्स पर एक तस्वीर शेयर की गई जिसमें प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह समेत अन्य चयन समिति के सदस्य सचिव देवजीत सैकिया के साथ मौजूद थे। इस तस्वीर के साथ जानकारी दी गई कि मंगलवार को गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में मीटिंग का आयोजन हुआ। 18 सितंबर को आयोजित हुई बीसीसीआई की सालाना बैठक में ही उनके कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला हो गया था।
इस मीटिंग का प्रमुख उद्देश्य था भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 स्क्वाड के चयन पर चर्चा और इंडिया ए के स्क्वाड को लेकर भी इसमें चर्चा हुई। इसी के साथ यह तय हो चुका है कि बोर्ड ने अजीत अगरकर की छुट्टी करने का फैसला कर लिया है। यानी यह भी साफ है कि मौजूदा चयन समिति में से ही कोई चीफ सेलेक्टर बन सकता है। ओझा के नाम पर लगातार रिपोर्ट सामने आ रही हैं।
कैसा रहा अजीत अगरकर का कार्यकाल?
अजीत अगरकर के कार्यकाल की बात करें तो भारतीय टीम का प्रदर्शन व्हाइट बॉल क्रिकेट में इस दौरान शानदार रहा। वहीं सीनियर खिलाड़ियों के साथ उनके संबंधों पर लगातार चर्चा हुई। इस दौरान टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती और उसके बाद रोहित से कप्तानी छिन गई। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता तो सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छिन गई।
फिर रोहित शर्मा के आखिरी वनडे वाला एपिसोड चर्चा का सबसे बड़ा विषय रहा। रोहित ने हालांकि, इस पर कुछ नहीं बोला और सचिन सैकिया ने सामने आकर सभी खबरों को अफवाह बताते हुए बात डबा दी। अजीत अगरकर भी इस मामले में मीडिया से दूर रहे। मोहम्मद शमी के साथ बयानबाजियों का विवाद भी इस कार्यकाल में चर्चा का विषय रहा।
चयनकर्ता पद के लिए कौन कर सकता अप्लाई?
कम से कम 7 टेस्ट मैच का अनुभव या फिर कम से कम 30 फर्स्ट क्लास मैच का अनुभव होना जरूरी है। या फिर वही व्यक्ति आवेदन कर सकता है जिसने कम से कम 10 वनडे इंटरनेशनल भारत के लिए खेले हों और 20 फर्स्ट क्लास मैच खेले हों। वहीं उस उम्मीदवार को क्रिकेट से संन्यास लिए हुए कम से कम 5 वर्ष हो चुके होने चाहिए। यह भी जानना जरूरी है कि जो व्यक्ति BCCI के किसी भी क्रिकेट समिति का सदस्य रहा हो और जिसकी कुल सदस्यता अवधि 5 वर्ष रही हो, वह पुरुष चयन समिति का सदस्य बनने के लिए पात्र नहीं होगा।
भारत-वेस्टइंडीज पहला टी20: लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में राष्ट्रगान से पहले गूंजा वंदे मातरम्
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जा रहा है। इस मैच में खेल शुरू होने से पहले राष्ट्रगान से पूर्व राष्ट्रगीत वंदे मातरम् गूंजा। एक महीने में तीसरी बार ऐसा देखने को मिला है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
