भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उनका करियर लंबा और प्रभावशाली तो था लेकिन मैच उन्होंने अपनी प्रतिभा और कद के मुकाबले कम खेले। शायद यही कारण है कि उनके मन में अब भी कोई ना कोई टीस है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटरों के साथ स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट में उन्होंने ऐसे संकेत दिए। रहाणे ने टेस्ट के भविष्य और सीनियर्स का सम्मान करने का मुद्दा उठाया।

दरअसल अजिंक्य रहाणे ने इस बातचीत में टेस्ट क्रिकेट के भविष्य पर बहुत जोर दिया। वहीं लगातार टेस्ट टीम से एक के बाद एक सीनियर्स का जाना और जूनियर्स को लगातार मौके देना भी इस चर्चा में शामिल था। रहाणे ने साफतौर पर कह दिया कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर डर है। वहीं सीनियर्स को टीम में रखना और उनका सम्मान करना भी जरूरी है। यह अब सवाल खड़े कर रहा है कि, क्या पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया के अंदर सीनियर क्रिकेटर्स के साथ सही व्यवहार नहीं हो रहा है?

क्या टीम इंडिया में सब कुछ ठीक नहीं?

फिलहाल जानते हैं पहले कि रहाणे ने क्या कहा? रहाणे बोले,”फ्रैंकली बोलूं तो मुझे टेस्ट क्रिकेट को लेकर डर है, क्योंकि जिस तरह से यह चल रहा है, हम सभी टेस्ट क्रिकेट को जीवित रहते देखना चाहते हैं। खासतौर से भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका जैसे 4-5 देशों में, क्योंकि मैंने जो पिछले 2-3 साल में देखा और समझा कि, आपको सीनियर खिलाड़ियों को टीम में रखने और उनका सम्मान करने की जरूरत है। खासतौर से यह भारतीय टीम के साथ है, जब सभी सीनियर खिलाड़ी एक साथ जा रहे हैं। यह एक बड़ा मुद्दा रहा है।”

रहाणे के इस बयान की अंतिम लाइन इस बात की ओर इशारा कर रही है कि पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम में सब कुछ ठीक नहीं रहा है। उन्होंने कहा है कि खासतौर से भारत में, और सभी सीनियर्स का एक साथ जाना। यह सच है इसी साल की शुरुआत में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास ले लिया था। उससे पहले रविचंद्रन अश्विन, अब अजिंक्य रहाणे।

यह भारतीय टेस्ट टीम के लिए एक बड़ा वोइड पैदा कर रहा है। अब रहाणे का यह संकेत भारतीय टीम मैनेजमेंट और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के लिए चेतावनी है। यह बयान उस बीच आया है, जब रोहित शर्मा के भविष्य पर पीछे बवाल हो चुका है। वहीं टीम इंडिया के हेड कोच और मुख्य चयनकर्ता पर कई सवाल उठ रहे हैं।

WTC 2025-27: भारत के 9 मैच बाकी, कैसे मिल सकता है तीसरी बार फाइनल का टिकट? जानें पूरा समीकरण

WTC 2025-27 Team India Final Qualification Scenario: भारतीय टीम मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में 5वें स्थान पर है। उसके 9 मुकाबले बाकी हैं और फाइनल में पहुंचने की राह आसान नहीं है। बल्कि टीम इंडिया को असाधारण खेल दिखाना होगा अगर फाइनल का टिकट हासिल करना है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर