आईपीएल 2026 में अभी तक ज्यादातक शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की बात हुई है। कई बेहतरीन परफॉर्मर्स पर चर्चा हुई। वैभव सूर्यवंशी का नाम हर किसी की जुबां पर है। इसी बीच पर अगर सीजन के सबसे फ्लॉप खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें भी कई नाम हैं। जनसत्ता की आईपीएल 2026 के लिए बेस्ट टीम आपने देखी थी। अब चर्चा करते हैं सीजन की फ्लॉप टीम ऑफ द टूर्नामेंट की।
आईपीएल 2026 में अजिंक्य रहाणे से ऋतुराज गायकवाड़ तक कई खिलाड़ियों ने पूरे सीजन अपने प्रदर्शन से निराश किया है। इस लिस्ट में ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव के भी नाम हैं। सीजन की फ्लॉप टीम ऑफ द टूर्नामेंट में पांच ऐसे भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जो किसी ना किसी फ्रेंचाइजी के कप्तान थे। मगर इस फ्लॉप टीम का सबसे फ्लॉप कप्तान ऋषभ पंत को चुना गया है।
वर्ल्ड चैंपियन से सबसे महंगे खिलाड़ी तक, इन्होंने किया निराश
यह टीम आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन, उनके आंकड़े और पूरे सीजन टीम को निराश करने के आधार पर चुनी गई है। इसमें कई विदेशी सितारे भी शामिल हैं। इसमें निकोलस पूरन, सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन और दिग्गज ट्रेंट बोल्ट शामिल हैं। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस और शिमरोन हेटमायर को इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट की लिस्ट में रखा गया है।
भारत के विश्व विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव, वर्ल्ड चैंपियन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इस टीम की प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं। जबकि कुलदीप यादव का नाम इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट की लिस्ट में है। इस फ्लॉप टीम में 15 में से 10 खिलाड़ी भारत के हैं जिसमें सिर्ख एक अनकैप्ड प्लेयर है।
IPL 2026 की फ्लॉप टीम ऑफ द टूर्नामेंट
ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, कैमरन ग्रीन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट: दिग्वेश राठी, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप यादव, डेवाल्ड ब्रेविस।
सबसे ज्यादा रन, चौके, छक्के से सबसे ज्यादा 200 प्लस रन तक; आईपीएल 2026 में बने 11 बड़े रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 रिकॉर्डतोड़ सीजन साबित हुआ है। इस सीजन कई ऐसे रिकॉर्ड बने हैं जो इससे पहले 18 सीजन में कभी नहीं हुआ था। वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड की झड़ी लगाई तो इस सीजन 200 रन नया न्यू नॉर्मल बनता दिखा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
