आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ की कीमत पर खरीदा था। ग्रीन इस सीजन के पहले मैच में केकेआर की तरफ से मुंबई के खिलाफ खेले, लेकिन उन्होंने कुछ खास नहीं किया। ग्रीन ने मुंबई के खिलाफ हुए मैच में तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए 10 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली और आउट हो गए जबकि उन्होंने इस मैच में गेंदबाजी नहीं की।

गेंदबाजी में सही संतुलन जरूरी

मुंबई के खिलाफ मिली हार के बाद अजिंक्य रहाणे ने टीम की गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि कैमरन ग्रीन जल्दी ही गेंदबाजी करना शुरू कर गेंदे तो टीम का कांबिनेशन थोड़ा अलग होगा। अभी हमें टीम का संतुलन देखना होगा और ऐसे खिलाड़ी को मौका देना होगा जो हमारे लिए अच्छी बॉलिंग कर सके। बैटिंग हमारी अच्छी रही, लेकिन गेंदबाजी में सही संतुलन बनाना जरूरी है। ग्रीन जैसे ही गेंदबाजी करना शुरू कर देंगे हमारा कांबिनेशन सही हो जाएगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछो

रहाणे ने आगे कहा कि ग्रीन अभी केकेआर के लिए गेंदबाजी क्यों नहीं कर सकते ये सवाल आपको क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना चाहिए। बैटिंग के लिहाज से बहुत सारी सकारात्मक बातें सामने आई हैं। मुझे लगा कि कार्तिक त्यागी ने भी अच्छी बॉलिंग की और वह काफी समय बाद कोई मैच खेल रहा था। मुझे लगा कि उसने सच में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। तो हां जैसा कि मैंने कहा कि बहुत सारी सकारात्मक बातें हैं और सीखने के लिए भी बहुत कुछ है।

मैं 37 साल का युवा हूं

रहाणे मुंबई के खिलाफ बीच मैच के दौरान बाहर चले गए थे और उन्हें ऐंठन संबंधी समस्या हुई थी। इसके बारे में बात करते हुए रहाणे ने कहा कि मेरी दोनों पिंडली में काफी ज्यादा ऐंठन हो रही है, लेकिन उम्मीद है कि मैं जल्दी ही ठीक हो जाऊंगा। मुझे लगा कि मुंबई के खिलाफ 220 रन का स्कोर अच्छा है। हमने सच में अच्छी बैटिंग की, लेकिन मुंबई की बल्लेबाजी भी शानदार रही। हमारी गेंदबाजी अभी अनुभवहीन है और सभी सीख रहे हैं। रहाणे ने कहा कि मैं 37 साल का हूं, लेकिन अभी भी युवा हूं।

ये खबरें भी पढ़ सकते हैं

रोहित ने पहले मैच में 205 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, अपने नाम किए 4 बड़े रिकॉर्ड्स; संजू, विराट, जयसूर्या को छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा आउट, IE Top 100 में जय शाह 22वें नंबर पर; विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह से आगे गौतम गंभीर