केकेआर टीम तीन बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है और अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में ये टीम चौथी बार फिर से इस सीजन में खिताब जीतने की कोशिश करेगी। केकेआर ने अपने दल को और मजबूत करने के लिए आईपीएल 2026 से पहले कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, फिन एलन, टिम सीफर्ट, रचिन रविंद्र जैसे खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा था।

केकेआर की टीम इस सीजन के लिए बेहद मजबूत नजर आ रही है जिसमें कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं और अगर ये टीम एक यूनिट के तौर पर खेलती है तो किसी भी अन्य टीम के लिए परेशानी बन सकती है। आईपीएल 2026 के लिए केकेआर की बेस्ट प्लेइंग इलेवन क्या होनी चाहिए इसके बारे में दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले ने क्रिकबज पर बताया।

रहाणे-फिन एलन ओपनर

हर्षा भोगले ने जिस प्लेइंग इलेवन का चयन किया उसमें ओपनर के रूप में उन्होंने कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन को रखा। हालांकि टिम सीफर्ट के नाम पर उन्होंने विचार नहीं किया जो चौंकाने वाला रहा। तीसरे नंबर पर उन्होंने कैमरन ग्रीन को रखा जिसे केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था जबकि चौथे नंबर पर पर उन्होंने रोवमेन पॉवेल को रखा जो बेहद तगड़े बैटर हैं।

रिंकू, नरेन, वरुण भी टीम में

हर्षा ने पांचवें नंबर के लिए दो बल्लेबाजों का चयन किया जिसमें अंगकृष रघुवंशी और राहुल त्रिपाठी शामिल हैं। वहीं फिनिशर के रोल के लिए उन्होंने रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह को चयनित किया। उन्होंने सुनील नरेन को निचले क्रम पर रखा जो बेहद आक्रामक बैटिंग भी करते हैं और शानदार स्पिनर भी हैं जबकि वरुण चक्रवर्ती को भी उन्होंने टीम में जगह दी। तेज गेंदबाज के रूप में उन्होंने वैभव अरोड़ा या फिर आकाशदीप में से किसी एक का समर्थन किया। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उन्होंने उमरान मलिक और कार्तिक त्यागी का चयन किया।

आईपीएल 2026 के लिए हर्षा भोगले ने चुनी केकेआर की प्लेइंग इलेवन

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमेन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी/ राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल राय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा/आकाशदीप।

इम्पैक्ट- उमरान मलिक/कार्तिक त्यागी।

आईपीएल 2026 के लिए केकेआर की टीम

अजिंक्य रहाणे, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन (25.20 करोड़), मथीशा पथिराना (18 करोड़), मुस्तफिजुर रहमान (9.20 करोड़), तेजस्वी सिंह (3 करोड़), फिन एलन (2 करोड़), टिम सीफर्ट (1.50 करोड़), राहुल त्रिपाठी (75 लाख), कार्तिक त्यागी (30 लाख), दक्ष कामरा (30 लाख), सार्थक रंजन (30 लाख), प्रशांत सोलंकी (30 लाख), आकाशदीप (1 करोड़), रचिन रवींद्र (2 करोड़)

ये खबरें भी पढ़ें

श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स के लिए बुरी खबर आई सामने, पहले 7 मैचों में नहीं खेल पाएगा टीम का स्टार तेज गेंदबाज

CSK की बेस्ट ओपनिंग पेयर का IPL 2026 के लिए पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने किया चयन, नंबर 3 पर इन्हें दी जगह