लखनऊ सुपर जायंट्स एक बार फिर से आईपीएल 2026 में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है। लखनऊ की टीम आईपीएल 2026 में प्लेऑफ में नहीं पहुंची थी, लेकिन इस बार ये टीम इस बाधा को पार कर चैंपियन बनने की कोशिश जरूरत करेगी। लखनऊ की टीम आईपीएल 2026 के लिए काफी अच्छी दिख रही है, लेकिन इस टीम को चैंपियन बनने के लिए किस प्लेइंग 11 के साथ उतरना चाहिए इसके बारे में भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने बताया।

मार्करम-मार्श टीम के ओपनर

आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ की प्लेइंग इलेवन में ओपनर के रूप में साउथ अफ्रीका के धाकड़ बैटर एडन मार्करम के साथ ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श का चयन किया। तीसरे नंबर पर उन्होंने वेस्टइंडीज के बैटर निकोलस पूरन को चुना जो तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। लखनऊ के टॉप 3 अगर किसी भी मैच में चल गए तो उस टीम की हार तय है।

ऋषभ पंत को चौथे नंबर पर रखा

आकाश चोपड़ा ने चौथे नंबर पर टीम के कप्तान ऋषभ पंत को रखा जो विकेट कीपर भी हैं तो वहीं दिल्ली के ऑलराउंडर आयुष बदोनी को उन्होंने छठे नंबर पर जगह दी जो बैट-बॉल दोनों से काफी प्रभावी हैं। सातवे नंबर पर उन्होंने अब्दुल समद को शामिल किया जो निचले क्रम पर तेज बैटिंग के लिए जाने जाते हैं और 8वें नंबर पर ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को रखा। टीम में स्पिनर के रूप में उन्होंने हसरंगा या दिग्वेश के बीच में से किसी एक को रखने की सलाह दी तो वहीं शमी, आवेश खान, मयंक या मोहसिन में से किसी तीन को तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट के लिए चुना।

IPL 2026 के लिए आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई लखनऊ की बेस्ट प्लेइंग 11

एडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा/दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मयंक यादव/ मोहसिन खान।

इम्पैक्ट प्लेयर- हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी।

ये खबरें भी पढ़ें

संजू इस नंबर पर, ऋतुराज-आयुष ओपनर; IPL 2026 के लिए CSK के टॉप 5 बैटर का पूर्व भारतीय बैटिंग कोच ने किया चुनाव

ऋतुराज-हसी ओपनर, रैना नंबर 4, दीपक चाहर भी शामिल; मोहित शर्मा ने CSK की ऑल-टाइम प्लेइंग 11 का किया चयन