अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 44 वनडे इंटरनेशनल और 36 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाले एक गेंदबाज का निधन हो गया है। 2015 वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान ने अपना पहला वर्ल्ड कप मैच स्कॉटलैंड को हराते हुए जीता था। शपूर जादरान उस मैच में अफगान टीम की जीत के हीरो थे। उन्होंने 10 ओवर में 38 रन देकर चार विकेट लिए थे। अब इस धाकड़ क्रिकेटर ने महज 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जादरान के निधन की खबर को शेयर किया है।

शपूर जादरान हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) नाम की खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे। वह लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज जारी था। जानकारी के मुताबिक उनका निधन सोमवार रात 10 बजे हुए था। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से मंगलवार दिन में इसकी जानकारी दी गई।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जताया शोक

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शपूर जादरान के निधन पर शोक जताया है। पोस्ट में बोर्ड ने बताया कि, शपूर अफगानिस्तान क्रिकेट के कोर ग्रुप समेत शुरुआती दिनों का हिस्सा थे, जब अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम खड़ी हो रही थी।

उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को आगे बढ़ाने में अहम योगदान निभाया है। उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट को गौरव, साहस और गर्व के साथ अपनी सेवाएं दी थीं। उनका योगदान और उनकी उपलब्धियां हमेशा अफगानिस्तान क्रिकेट इतिहास के लिए एक अनमोल याद बनकर रहेंगी।

बोर्ड ने अपने बयान में यह भी कहा कि, शपूर जादरान युवा अफगान क्रिकेटरों के लिए भी एक प्रेरणास्त्रोत थे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनके निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है। उनके परिवार, दोस्त और सभी चाहने वालों के साथ बोर्ड की संवेदनाएं हैं। उनका जाना देश के क्रिकेट समुदाय के लिए गहरा दुख है और उनकी यादें हमेशा सभी के दिलों में बनी रहेंगी।

कैसा रहा शपूर जादरान का करियर?

शपूर जादरान ने 2009 में वनडे और 2010 में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू अफगानिस्तान के लिए किया था। उन्होंने अफगान टीम के लिए 44 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले और 43 विकेट अपने नाम किए। वहीं 36 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलते हुए 37 विकेट उन्होंने झटके। वह 8 मैच बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी खेले और 10 विकेट उनके नाम दर्ज हैं।

“आश्चर्य है कि टी20 वर्ल्ड कप का हीरो जिम्बाब्वे के खिलाफ स्क्वाड से बाहर”: संजू सैमसन के समर्थन में उतरे अजिंक्य रहाणे

संजू सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के स्क्वाड में नहीं चुना गया है। इसके बाद डिबेट जारी है कि उनको क्यों नहीं चुना गया? इस पर अजिंक्य रहाणे ने भी हैरानी जताते हुए सैमसन का समर्थन किया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर