अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। राशिद को भारत और ऑस्ट्रेलिया से नागरिकता का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने अफगानिस्तान के लिए निष्ठा दिखाते हुए इसे ठुकरा दिया। उन्होंने कह दिया कि अगर वह अफगानिस्तान के लिए नहीं खेलेंगे तो किसी देश के लिए नहीं खेलेंगे। यह खुलासा नई किताब ‘राशिद खान: फ्रॉम सट्रीट टू स्टारडम में हुआ है’, जिसका विमोचन सोमवार (20 अप्रैल) को होगा। इस किताब को मोहम्मद हानद जफर ने लिखा है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार किताब में राशिद खान ने भारत और ऑस्ट्रेलिया से नागरिकता को लेकर मिले प्रस्ताव पर बताया, ‘मुझे ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों से ऐसे ऑफर (नागरिकता और खेलने के) मिले, लेकिन मैंने उनसे कहा अगर मैं अपने देश के लिए नहीं खेलूंगा, तो मैं किसी और देश के लिए भी नहीं खेलूंगा।’ फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात टाइटंस के हिस्सा राशिद ने बताया है कि कि उनकी टीम के एक पदाधिकारी ने उन्हें बताया था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का एक बड़ा पदाधिकारी उनसे मिलना चाहता है।

प्रस्ताव से हैरान राशिद

राशिद खान ने वाकया के बारे में किताब में बताया, ‘मैं उनके पास गया और हम बात करने लगे। उन्होंने कहा आपके देश (अफगानिस्तान) में हालात बहुत खराब हैं। भारत में आकर रहो। हम तुम्हें भारतीय दस्तावेज देंगे, यहीं रहो, यहीं क्रिकेट खेलो। मैं उनकी बातों से हैरान था और समझ नहीं आ रहा था कि क्या जवाब दूं, लेकिन मैंने मुस्कुराते हुए कहा बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं अपने देश अफगानिस्तान के लिए खेल रहा हूं।’

सुषमा स्वराज से नागरिकता देने की हुई थी अपील

अफगानिस्तान के लिए राशिद की वफादारी पहले भी सुर्खियों में रही है। जैसा कि किताब में बताया गया है 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने मैच जिताया। 10 गेंदों पर 34 रन बनाए और तीन विकेट लिए। इस प्रदर्शन ने भारत में सोशल मीडिया पर एक कैंपेन चला, जिसमें फैंस ने सरकार से उन्हें नागरिकता देने की अपील की और उस समय की विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज को भी टैग किया।

अशरफ गनी बोले- राशिद को दूसरे देश नहीं जाने दिया जाएगा

पोस्ट का जवाब देते हुए सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, ‘मैंने आपके सभी ट्वीट देखे, लेकिन नागरिकता के मामले गृह मंत्रालय देखता है।’ इस घटना पर उस समय के अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने भी प्रतिक्रिया दी, जिन्होंने कहा कि राशिद देश के गौरव हैं और उन्हें किसी दूसरे देश को नहीं दिया जाएगा। बाद में राशिद ने राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया और अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

वैभव ने तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने केकेआर के खिलाफ 2 छक्के लगाए और वो आईपीएल में पहली 13 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर बने और ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें

ध्रुव जुरेल की अद्भुत कीपिंग

रवि बिश्नोई ने कैमरन ग्रीन को आगे आते देख लेग साइड में गुगली की। गेंद टर्न हुई और लेग स्टंप से काफी बाहर गई। बल्लेबाज के बीच में होने के कारण ध्रुव जुरेल को गेंद दिख नहीं रही थी। उन्होंने बाईं ओर छलांग लगाई। गेंद पकड़ा और एक हाथ से स्टंप पर फेंका। ग्रीन क्रीज से काफी बाहर थे। पूरी खबर पढ़ें