अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी पर बुधवार 11 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 ग्रुप डी के मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 को तोड़ने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। मोहम्मद नबी को आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.4 को तोड़ने का दोषी पाया गया।

अनुच्छेद 2.4 खिलाड़ियों और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए है। यह अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के निर्देश को न मानने से जुड़ा है। मैदानी अंपायर जयरामन मदनगोपाल और शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, थर्ड अंपायर नितिन मेनन और फोर्थ अंपायर केएन अनंथापद्मनाभन ने नबी पर आरोप लगाए थे।

मोहम्मद नबी के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है। यह पिछले 24 महीने में मोहम्मद नबी का पहला अपराध था। यह घटना अफगानिस्तान की पारी के 14वें ओवर की शुरुआत में हुई, जब मोहम्मद नबी की अंपायरों के साथ गेंदबाज लुंगी एनगिडी के रिस्ट बैंड को लेकर लंबी बहस हुई।

मोहम्मद नबी ने अपराध मान लिया और आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी डेविड गिल्बर्ट की ओर से तय गए जुर्माने को भी मान लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी। लेवल 1 के उल्लंघन में कम से कम आधिकारिक फटकार और ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत और एक या दो डिमेरिट पॉइंट्स लगते हैं।

ये है नियम

  • जब कोई खिलाड़ी 24 महीने के समय में चार या उससे ज्यादा डिमेरिट पॉइंट्स तक पहुंच जाता है, तो उसे सस्पेंशन पॉइंट्स में बदल दिया जाता है और खिलाड़ी पर बैन लगा दिया जाता है।
  • दो सस्पेंशन पॉइंट्स का मतलब है एक टेस्ट या दो ODI या दो T20I से बैन (जो भी खिलाड़ी के लिए पहले आए)।
  • डिमेरिट पॉइंट्स खिलाड़ी या प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के डिसिप्लिनरी रिकॉर्ड में उनके लगने के चौबीस (24) महीने तक रहेंगे, जिसके बाद उन्हें हटा दिया जाएगा।

वैभव सूर्यवंशी अब खेल सकते हैं 16 टीमों वाला टी20 टूर्नामेंट, IPL 2026 से पहले धूम-धड़ाका मचाने की तैयारी
अरुण जेटली स्टेडियम में हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, ये हैं भारत-नामीबिया की संभावित प्लेइंग 11
टी20 वर्ल्ड कप: ग्रुप सी में सुपर-8 की रेस हुई रोमांचक, इंग्लैंड पर बाहर होने का खतरा, 14 फरवरी का मैच महत्वपूर्ण