ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जम्पा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी टीम के लिए आखिरी लीग मैच में ओमान के खिलाफ गजब का प्रदर्शन किया और 4 विकेट लेकर एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा दिया। यही नहीं जम्पा ने ओमान के खिलाफ 4 विकेट लिए और वो अब टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए। जम्पा ने 4 विकेट लेकर राशिद खान का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

जम्पा ने सईद अजमल समेत 4 खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ा

एडम जम्पा ने ओमान के खिलाफ 3.2 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट लिए। जम्पा की इस घातक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 16.2 ओवर में 104 रन पर समेट दिया। ओमान के खिलाफ 4 विकेट लेने के बाद जम्पा अब टी20 वर्ल्ड कप में किसी एक मैच में सबसे ज्यादा बार 4 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। जम्पा ने टी20 वर्ल्ड कप में एक मैच में 4 विकेट लेने का कमाल चौथी बार किया और वो सईद अजमल, शाकिब अल हसन, राशिद खान और एनरिच नॉर्खिया से आगे निकल गए थे जिन्होंने 3-3 बार ऐसा किया था।

T20 WC में सबसे ज्यादा 4 विकेट लेने वाले गेंदबाज

4 – एडम जम्पा
3 – शाकिब अल हसन
3 – सईद अजमल
3 – राशिद खान
3 – एनरिच नॉर्खिया

राशिद खान का जम्पा ने तोड़ा रिकॉर्ड

एडम जम्पा ने ओमान के खिलाफ 4 विकेट लिए और वो अब टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। एडम जम्पा ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 44 विकेट लिए हैं जबकि राशिद खान ने कुल 43 विकेट लिए थे। इस लिस्ट में 50 विकेट के साथ शाकिब अल हसन पहले स्थान पर मौजूद हैं।

T20WC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

50 विकेट – शाकिब अल हसन
44 विकेट – एडम जम्पा
43 विकेट – राशिद खान
40 विकेट – वानिंदु हसरंगा
39 विकेट – शाहिद अफरीदी

जम्पा ने तोड़ा 3 दिग्गजों का रिकॉर्ड

जम्पा ने ओमान के खिलाफ 4 विकेट लिए और कंगारू टीम को इस मैच में 9 विकेट से जीत मिली। जम्पा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और वो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। जम्पा ने 5वीं बार ये खिताब जीता और उन्होंने क्रिस गेल, महेला जयवर्धने, शेन वॉटसन का रिकॉर्ड तोड़ा दिया जिन्होंने 5-5 बार ये खिताब जीते थे।

T20 WC में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी

8 – विराट कोहली
6 – एडम जम्पा
5 – क्रिस गेल
5 – महेला जयवर्धने
5 – शेन वॉटसन

ये खबरें भी पढ़ें

अभिषेक-इशान ओपनर, सुंदर आउट; साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

सिकंदर रजा ने 39 साल 301 दिन की उम्र में किया बड़ा कमाल, तोड़ दिया रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड