अभिषेक शर्मा ने इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली और इस दौरान 5 छक्के व 6 चौके लगाए। अभिषेक ने अपनी इस पारी के दम पर सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया और टी20आई में सबसे कम गेंदों पर 2000 रन बनाने वाले बैटर बने।

अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 5 छक्के लगाए और वो अब एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव की बराबरी पर आ गए जबकि उन्होंने इस मैच में अपना अर्धशतक 18 गेंदों पर पूरा किया और वो भारत की तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20आई में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले बैटर भी बने।

अभिषेक ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा अब टी20आई में सबसे कम गेंदों पर 2000 रन बनाने वाले बैटर बने और उन्होंने ये कमाल 1023 गेंदों पर करते हुए सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने ऐसा 1164 गेंदों पर किया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर एरोन फिंच हैं जिन्होंने 2000 रन 1283 गेंदों पर बनाए थे।

T20I में सबसे कम गेंदों पर 2000 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

1023 गेंद – अभिषेक शर्मा
1164 गेंद – सूर्यकुमार यादव
1283 गेंद – एरोन फिंच
1304 गेंद – ग्लेन मैक्सवेल
1390 गेंद – हार्दिक पांड्या

अभिषेक ने की सूर्यकुमार यादव की बराबरी

अभिषेक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 5 छक्के लगाए और वो एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सूर्यकुमार यादव की बराबरी पर आ गए। सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में कुल 68 छक्के लगाए थे जबकि अभिषेक ने साल 2026 में अब तक कुल 68 छक्के लगा लिए हैं।

T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज (फुल मेंबर टीम)

68 – अभिषेक शर्मा 2026 में (गेंद/छक्का: 6.55)
68 – सूर्यकुमार यादव 2022 में (गेंद/छक्का: 9.13)
54 – अभिषेक शर्मा 2025 में (गेंद/छक्का: 8.22)
52 – ईशान किशन 2026 में (गेंद/छक्का: 12.69)

अभिषेक ने 18 गेंदों पर लगाया अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो टी20आई में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले बैटर बने जबकि ओवरऑल वो इस टीम के खिलाफ टी20आई में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने के मामले में डेविड वॉर्नर और कोलिन मुनरो की बराबरी पर आ गए जिन्होंने इस टीम के खिलाफ 18-18 गेंदों पर ये कमाल किया था।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज T20I फिफ्टी

15 गेंद – क्विंटन डिकॉक, सेंचुरियन, 2023
16 गेंद – टिम डेविड, बासेटेरे, 2025
18 गेंद – डेविड वॉर्नर, सिडनी, 2010
18 गेंद – कॉलिन मुनरो, माउंट माउंगानुई, 2018
18 गेंद – अभिषेक शर्मा, इंदौर, 2026

रजत पाटीदार नंबर 2, यश ठाकुर टॉप पर; इंडिया ए-ऑस्ट्रेलिया ए वनडे सीरीज के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

इस वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन नाथन मैकस्विनि ने बनाए और उनके बल्ले से 3 मैचों में कुल 194 रन निकले जबकि रजत पाटीदार ने 3 मैचों में 123 रन बनाए और वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)