एशिया कप राइजिंग स्टार 2026 के लिए सोमवार (2 नवंबर) को इंडिया ए टीम का ऐलान हो गया। दोहा में होने वाले इस टूर्नामेंट में इंडिया ए की कमान तिलक वर्मा संभालेंगे। इसके अलावा अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को भी चुना गया। भारत की सीनियर टी20 टीम से बाहर चल रहे रिंकू सिंह को भी चुना गया है। यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा।

इनके अलावा भारतीय टीम के लिए खेल चुके सूर्यांश शेडगे, रजत पाटीदार, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षिता राणा और प्रिंस यादव को भी इंडिया ए टीम में चुना गया है। पाटीदार को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। विकेटकीपर के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र टीम में हैं।

भारत का पाकिस्तान से 22 नवंबर को मुकाबला

यह टूर्नामेंट 19 नवंबर से 29 नवंबर के बीच दोहा के कतर में खेला जाएगा। इंडिया ए को संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नेपाल और पाकिस्तान ए के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। भारत का पाकिस्तान से 22 नवंबर को मुकाबला है। ग्रुप ए में बांग्लादेश ए, श्रीलंका ए, अफगानिस्तान ए और हॉन्गकॉन्ग शामिल हैं। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला रविवार, 29 नवंबर को होगा।

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान।

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत का शेड्यूल

क्रमदिनदिनविपक्षी टीमवेन्यू
1शुक्रवार20-नवंबर-26नेपालवेस्ट इंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम
2रविवार22-नवंबर-26पाकिस्तान एवेस्ट इंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम
3मंगलवार24-नवंबर-26यूएईयूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नलॉजी

एशिया कप राइजिंग स्टार्स का शेड्यूल जारी

एशिया कप 2026 राइजिग स्टार्स का शेड्यूल शनिवार, 24 अक्टूबर को जारी हो गया। 8 टीमों का यह टूर्नामेंट 19 नवंबर से 29 नवंबर के बीच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें।