IND vs ENG 4th T20 Playing 11: टी20 वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन टीम भारत की हालत इंग्लैंड दौरे पर खराब है और ये टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच लगातार गंवा चुकी है। लगातार दो मैच हार चुकी भारतीय टीम अब सीरीज तो नहीं जीत सकती है, लेकिन इस टीम को पास वापसी करते हुए इस सीरीज को बराबर करने का मौका जरूर है। इसके लिए भारत को चौथा और पांचवां मैच किसी भी हाल में जीतना ही होगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल में खेला जाएगा और इस मैच में श्रेयस की टीम के पास वापसी का अच्छा मौका होगा। ये मैदान बैटिंग के लिए जानी जाती है और यहां पर जमकर रन बनते हैं। यहां स्पिनर्स को भी मदद मिलती है और इसका लाभ भारतीय टीम उठा सकती है। ऐसे में टीम इंडिया को इस मैदान पर एक मजबूत टीम के साथ उतरने की जरूरत है।

प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना कम

वैसे देखा जाए तो चौथे मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव किया जाए इसकी संभावना कम ही नजर आती है। हां, तिलक वर्मा जिस तरह से लगातार खेल रहे हैं उनकी जगह पर खतरा जरूर मंडरा रहा है, लेकिन उन्हें कम से कम अभी तो प्लेइंग इलेवन से शायद ही बाहर किया जाए साथ ही वो टीम के उप-कप्तान भी हैं। चौथे मैच में संजू सैमसन की वापसी हो ऐसी संभावना तो कम ही नजर आती है ऐसे में ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के हाथों में ही रहने वाली है।

वैभव को दो मैचों में खेलने का मौका मिला है जहां वो अपने नाम के मुताबिक नहीं चल पाए हैं, लेकिन अभी टीम मैनेजमेंट उन पर अपना भरोसा बनाए रखेगी। भारत की बैटिंग लाइनअप में इसके बाद इशान किशन, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी रहेंगे जबकि टीम में अक्षर पटेल और हर्षित राणा बतौर ऑलराउंडर खेलेंगे। गेंदबाजी लाइनअप में प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह होंगे।

चौथे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

इशान-अभिषेक का जलवा कायम; ICC की T20I बैटिंग रैंकिंग में सूर्यकुमार टॉप-10 से बाहर, बेथेल ने लगाई लंबी छलांग

आईसीसी की ताजा T20I बैटिंग रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव टॉप-10 से बाहर हो गए तो वहीं इशान किशन और अभिषेक शर्मा का जलवा कायम है। जैकब बेथेल को इस रैंकिंग में तगड़ा फायदा हुआ और वो टॉप-10 में शामिल हो गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)