अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट में टी20 खेलने का तरीका बदला है। आंकड़े खुद इस बात की गवाही देते हैं। 2021 तक भारतीय टीम टी20 पावरप्ले में 7.5 की औसत से रन बनाती थी, जो अब बढ़कर 9 से 10 रन प्रति ओवर हो चुकी है। इसलिए हम कह रहे हैं कि निर्भीक होकर खेलने वाले इन युवाओं ने क्रिकेट का व्याकरण बदल दिया है।

2022-23 के समय तक 200 रन का स्कोर टी20 फॉर्मेट में एक सफल स्कोर माना जाता था। वहीं आज के दौर में 250 रन का लक्ष्य भी सुरक्षित नहीं है। सिर्फ भारत ही नहीं अन्य टीमों ने भी भारत से पावरप्ले में नए अंदाज में खेलने का तरीका सीखना शुरू कर दिया। इसका उदाहरण भारत-वेस्टइंडीज की मौजूदा सीरीज के दूसरे मैच में भी देखने को मिला। कैरेबियाई टीम ने 250 रन का लक्ष्य हासिल करके यह साबित कर दिया।

पावरप्ले का नया राज…

आंकड़ों से यह पता चलता है कि, टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का पावरप्ले औसतन रन रेट 2021 तक तकरीबन 7.2 से 7.5 के बीच रहता था। अब 2024 से 2026 तक भारतीय टीम का पावरप्ले में औसतन रन रेट 9.0 से ऊपर (कई मैचों में 10+) पहुंच गया है। पिछले 9-10 मैचों के आंकड़ों को देखें तो लगातार भारतीय टीम पावरप्ले में 60, 70, 80 रन का स्कोर बनाती है।

पावरप्ले में खेलने का यह नया तरीका दिया है निडर होकर खेलने वाले युवा बल्लेबाजों ने। टी20 क्रिकेट की शुरुआत में 170 का स्कोर भी लड़ाई के लिए सही समझा जाता था। अब के दौर में बल्लेबाज पहली गेंद से ही गेंदबाजों पर आक्रमण शुरू कर देते हैं। अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी जैसे बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट देखें तो यह तकरीबन 190 का है। यही शायद पारवप्ले का नया राज है।

भारत के पिछले कुछ मैचों में पावरप्ले का स्कोर

क्रममैच (बनाम)स्थानपावरप्ले स्कोर (विकेट)परिणाम
1.बनाम वेस्टइंडीज (तीसरा T20I)इंदौर 87/1 (6 ओवर)भारत 14 रन से जीता
2.बनाम वेस्टइंडीज (दूसरा T20I)रांची 68/2 (6 ओवर)वेस्टइंडीज़ 6 विकेट से जीता
3.बनाम वेस्टइंडीज (पहला T20I)लखनऊ 62/1 (6 ओवर)भारत 8 विकेट से जीता
4.बनाम अफगानिस्तान (तीसरा T20I)दिल्ली86/1 (6 ओवर)भारत 127 रन से जीता
5.बनाम अफगानिस्तान (दूसरा T20I)दिल्ली59/2 (6 ओवर)भारत 7 विकेट से जीता
6.बनाम अफगानिस्तान (पहला T20I)दिल्ली55/1 (6 ओवर)भारत 7 विकेट से जीता
7.बनाम पाकिस्तान (एशियन गेम्स – फाइनल)निशिन (जापान)52/1 (6 ओवर)भारत 19 रन से जीता
8.बनाम श्रीलंका (एशियन गेम्स – सेमीफाइनल)निशिन (जापान)48/2 (6 ओवर)भारत 124 रन से जीता
9.बनाम जापान (एशियन गेम्स)सानो (जापान)32/4 (5 ओवर)भारत 2 रन से जीता

(नोट: भारत के पिछले मैचों के स्कोरकार्ड और लाइव कमेंट्री से जुटाए गए आंकड़े)

2024 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत का 297 रनों का रिकॉर्ड स्कोर यह साबित करता है कि यह युवा ब्रिगेड सिर्फ मैच जीतने नहीं, बल्कि टी20 क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक को फिर से लिखने उतरती है। आधुनिक युवाओं के बल्लेबाजी दृष्टिकोण में अब कुल रनों का लगभग 65% से 70% हिस्सा सिर्फ चौकों और छक्कों से आता है, जिससे सिंगल-डबल पर निर्भरता कम होती दिख रही है।

कैसे बदला आधुनिक क्रिकेट?

IPL और इंटरनेशनल अनुभव: आईपीएल में दुनिया के शीर्ष गेंदबाजों का सामना करने से युवाओं के दिल से ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट’ का डर खत्म हो चुका है। उसका उदाहरण वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में मिचेल स्टार्क, जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, कगिसो रबाडा जैसे गेंदबाजों पर अटैक करके दिखा दिया था।

टीम मैनेजमेंट का खुला समर्थन: भारतीय कप्तान और कोचिंग स्टाफ ने खिलाड़ियों को यह साफ कर दिया है कि ‘आउट होने के डर से धीमी गति से खेलने’ की तुलना में ‘आक्रामक खेलते हुए आउट होना’ स्वीकार्य है। यही अंतर भारत की मौजूदा टी20 टीम की मानसिकता में दिखता है। हर खिलाड़ी पहली गेंद से बल्ला चलाता है।

बेंच स्ट्रेंथ की गहराई: टीम इंडिया के पास टी20 में मौजूदा परिवेश में इतनी गहराई है कि शुरुआती बल्लेबाजों को पता होता है कि यदि वे रिस्क लेते हुए आउट भी हो गए, तो पीछे आने वाले बल्लेबाज पारी संभाल लेंगे। प्रिंस यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 में दिखाया कि 10वें नंबर का खिलाड़ी भी रन बना सकता है।

T20I में एक पारी के सबसे बड़े स्कोर

टीमस्कोरओवररन रेटपारीविपक्षी टीममैदाननतीजामैच की तारीख
जिम्बाब्वे344/420.017.201गाम्बियानैरोबी (रुआराका)जीत23 अक्टूबर 2024
ऑस्ट्रिया322/720.016.101हंगरीस्ज़ोडलिगेटजीत28 जून 2026
नेपाल314/320.015.701मंगोलियाहांगझोऊजीत27 सितंबर 2023
नेपाल313/220.015.651चीनसिंगापुरजीत31 मई 2026
जर्मनी308/120.015.401ऑस्ट्रियाक्रेफेल्डजीत1 मई 2026
इंग्लैंड304/220.015.201दक्षिण अफ्रीकामैनचेस्टरजीत12 सितंबर 2025
भारत297/620.014.851बांग्लादेशहैदराबादजीत12 अक्टूबर 2024
स्पेन290/320.014.501क्रोएशियाकार्टाजेनाजीत7 दिसंबर 2025
रवांडा288/220.014.401आइवरी कोस्टगैबोरोन (ओवल 1)जीत24 मई 2026
हॉन्गकॉन्ग287/120.014.351ओमानसिंगापुरजीत5 जून 2026
जिम्बाब्वे286/520.014.301सेशेल्सनैरोबी (जिमखाना)जीत19 अक्टूबर 2024
भारत283/120.014.151दक्षिण अफ्रीकाजोहान्सबर्गजीत15 नवंबर 2024
जर्सी280/320.014.001क्रोएशियाएपिस्कोपीजीत20 मई 2026
अफगानिस्तान278/320.013.901आयरलैंडदेहरादूनजीत23 फरवरी 2019

(नोट: आंकड़े क्रिकइंफो के अनुसार हैं)

आप देख सकते हैं ऊपर दिए गए यह आंकड़े टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा एक पारी के रनों के हैं। आप अगर इन्हें गौर से देखें तो टॉप 14 में से 13 स्कोर ऐसे हैं जो 2023 से 2026 के बीच में आए हैं। वहीं एकमात्र 14वें नंबर का 278 रन का स्कोर जो अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ बनाया था वो 2019 में बना था। यानी यह साफ करता है कि पिछले तीन साल में टी20 क्रिकेट कितना तेजी से बदला है।

आज के दौर में टी20 क्रिकेट में 200 रन आम बात है। शायद यह कहना गलत नहीं होगा कि वह दिन भी दिखेगा जब टी20 में 400 रन तक शायद टीमें पहुंच जाएंगी। यही कारण है कि क्रिकेट का व्याकरण बदल चुका है। टी20 अब 200+ स्कोर का गेम है, और इस नए दौर में वही टीमें राज करेंगी जो शुरुआती 36 गेंदों में प्रतिद्वंद्वी को बैकफुट पर धकेल दें। भारत के ही नहीं पूरी दुनिया से आने वाले निडर युवा क्रिकेटर सिर्फ रन नहीं बना रहे, बल्कि वे आधुनिक टी20 क्रिकेट की नई इबारत लिख रहे हैं।

युवराज सिंह की दिल्ली कैपिटल्स में एंट्री, IPL 2027 में हेड कोच सौरव गांगुली के साथ निभाएंगे अहम भूमिका

दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को हेड कोच बनाने के बाद विश्व चैंपियन युवराज सिंह को अपनी टीम में जोड़ा है। युवराज को सौरव गांगुली की कोचिंग वाले सपोर्ट स्टाफ में दो बड़ी जिम्मेदारियां मिली हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर