भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सुपर 8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को हर हाल में हराना ही होगा। भारत के लिए ये मुकाबला काफी अहम है, लेकिन इस महत्वपूर्ण मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम को शिवम दुबे को लेकर सावधान किया है।

आकाश चोपड़ा का मानना है कि शिवम दुबे ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जिस तरह से गेंदबाजी की थी उसके बाद टीम इंडिया को अपने छटे बॉलिंग विकल्प पर ध्यान देना चाहिए। भारत की जीत के बावजूद आकाश को लगता है कि दुबे के गेंद पर कंट्रोल ना होना चिंता की बात है और इंडीज के खिलाफ वो भारत के लिए कमजोर कड़ी साबित हो सकते हैं।

भारत को खलेगी छठे गेंदबाजी की कमी

आकाश ने अपने यूट्यूब टैनल पर बात करते हुए कहा कि भारत को छठे गेंदबाज की कमी खेलने वाली है वो भी तब जब वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज उनका इंतजार कर रहे हों। आकाश ने कहा कि शिवम दुबे ने पिछले 3 मैचों में 7 ओवर में 113 रन दिए हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 ओवर में 46 रन दिए और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी 2 ओवर में 32 रन दिए थे। ससे पहले वाले मैच में 3 ओवर में 35 रन दिए। दिक्कत यह है कि उन्हें गेंदबाजी करनी पड़ती है क्योंकि वह छठे बॉलर हैं।

तिलक और अभिषेक की गेंदबाजी काम नहीं करेगी

आकाश ने आगे कहा कि तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा की गेंदबाजी यहां (वेस्टइंडीज के खिलाफ) काम नहीं करेगी। इसलिए छठे बॉलर के तौर पर शिवम दुबे का इतना महंगा होना एक बड़ी समस्या है। अगर आपको छठे बॉलर की जरूरत है तो शिवम दुबे पर अभी बिल्कुल भी भरोसा नहीं किया जा सकता है। ये भारत के लिए गंभीर चिंता का विषय है क्योंकि इस स्थिति में आपको अपने 5 गेंदबाजों को ही इस्तेमाल करना होगा और अगर किसी का दिन खराब भी हुआ तब भी आपको उन्हें इस्तेमाल करने के लिए मजबूत होना होगा।

ये खबरें भी पढ़ें

तिलक वर्मा ने 275 की स्ट्राइक रेट से रन बनाकर हार्दिक पंड्या को छोड़ा पीछे, युवराज अब भी पहले नंबर पर काबिज

हार्दिक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक को छोड़ा पीछे; अभिषेक ने की धवन के कीर्तिमान की बराबरी