IND vs USA, U19 world cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले लीग मैच में यूएसए के खिलाफ भारत की शुरुआत काफी खराब रही और भारत ने पहले 4 विकेट सिर्फ 49 रन के अंदर गंवा दिए। भारत के दोनों ओपनर इशान किशन और अभिषेक शर्मा ने निराश किया तो वहीं शिवम दुबे और तिलक वर्मा भी नहीं चल पाए। भारत ने अपने पहले 4 विकेट पावरप्ले के अंदर गंवा दिए और भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में 10 साल के बाद ऐसा हुआ।

अभिषेक-शिवम गोल्डन डक पर आउट

मुंबई की पिच बैटिंग के लिए मानी जाती है, लेकिन भारत के धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा यूएसए के खिलाफ बिना खाता खोले ही यानी गोल्डन डक पर आउट हो गए। अभिषेक का विकेट तब गिरा जब भारत का स्कोर 8 रन था जबकि इशान किशन का विकेट दूसरे खिलाड़ी के रूप में गिरा और वो भी 16 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हो गए।

तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा भी कुछ खास नहीं कर पाए। हालांकि वो लय में दिख रहे थे, लेकिन वो भी 16 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हो गए। 5वें नंबर पर बैटिंग करने आए शिवम दुबे का भी खाता नहीं खुल लाया और वो भी गोल्डक डक का शिकार हुए। वान शल्कविक ने इशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे को एक ही ओवर में पवेलियन वापस भेज दिया।

दस साल बाद भारत के पावरप्ले में गिरे 4 विकेट

यूएसए के खिलाफ भारत ने अपने पहले 4 विकेट पावरप्ले के अंदर यानी पहले 6 ओवर के अंदर ही गंवा दिए। भारत के साथ ऐसा टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार साल 2016 में नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ था। उस मुकाबले में भारत ने पावरप्ले में 29 रन पर अपने 4 विकेट गंवाए थे। उससे पहले भारत ने साल 2010 में ब्रिजटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पावरप्ले में 24 रन पर 4 विकेट गंवाए थे।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने तीन बार पावरप्ले में गंवाए 4 विकेट

48/4 बनाम यूएसए, वानखेड़े में, 2026
29/4 बनाम न्यूजीलैंड, नागपुर में, 2016
24/4 बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिजटाउन में, 2010

ये खबरें भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी रहे भारत की जीत के हीरो, प्लेयर ऑफ द मैच समेत मिले दो अवॉर्ड

मोहम्मद सिराज भारतीय टीम में हुए शामिल, जानिए अब कैसा है T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का स्क्वाड