भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच चेस्टर ली स्ट्रीट में ए जुलाई को खेलेगी। इस मैच में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा पर निगाहें लगी रहने वाली है जो आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में 49 रन की पारी खेलने के बाद दूसरे मैच में डक पर आउट हो गए थे। अभिषेक पर इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में अपनी टीम के लिए रन बनाने का दवाब होगा।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभिषेक का रिकॉर्ड काफी तगड़ा है और वो अपनी बेहतरीन लय को इस टीम के खिलाफ बनाए रखना चाहेंगे। अभिषेक इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार इंग्लैंड की धरती पर कोई टी20 सीरीज खेलने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक कुल 6 मैच खेले हैं, लेकिन ये सभी मैच उन्होंने भारतीय धरती पर ही खेले हैं। हालांकि भारत और इंग्लैंड के कंडीशन में काफी फर्क है और इंग्लैंड में रन बनाना अभिषेक के लिए बड़ी चुनौती होगी।

इंग्लैंड के खिलाफ 134 गेंदों पर 288 रन बना चुके हैं अभिषेक

अभिषेक बेशक इंग्लैंड की धरती पर इंग्लिश टीम के खिलाफ पहली बार कोई टी20 मैच खेलेंगे, लेकिन इस टीम के खिलाफ अब तक खेले 6 मैचों में उन्होंने जमकर रन बनाए हैं। इंग्लिश टीम के खिलाफ अभिषेक ने अब तक खेले 6 मैचों में कुल 134 गेंदों का सामना किया है और इस पर उन्होंने 288 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक का स्ट्राइक रेट 214.92 का रहा है जबकि उनका औसत इस टीम के खिलाफ 48.00 का रहा है। .

इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक लगा चुके हैं शतक

अभिषेक अपनी तेज और अटैकिंग बैटिंग के लिए जाने जाते हैं और इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 6 मैचों में उन्होंने जमकर बाउंड्री लगाए हैं। उन्होंने सिर्फ 6 मुकाबलों में ही इस टीम के विरुद्ध 26 चौके और 22 छक्के जड़े हैं। अभिषेक इंग्लैंड के खिलाफ शतक भी लगा चुके हैं और उनका बेस्ट स्कोर इस टीम के खिलाफ टी20आई में 135 रन है। अभिषेक ने एक शतक के अलावा एक अर्धशतक भी लगाया है। इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 4 भारतीय खिलाड़ियों ने ही टी20आई में शतक लगाए हैं जिसमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल और अभिषेक शर्मा मौजूद हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20आई में भारत की तरफ से बेस्ट व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड भी अभिषेक के नाम पर ही दर्ज है।

वैभव OUT, वरुण IN; पूर्व ओपनर ने चुनी इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए पूर्व भारतीय ओपनर श्रीकांत ने अपनी जिस प्लेइंग इलेवन का चयन किया उसमें वैभव को जगह नहीं दी। उन्होंने इस टीम में वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया जो इंग्लैंड में टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)